IPL 2025
IPL 2025

IPL 2024 के समाप्त होने के बाद से ही सभी टीमें अब IPL 2025 की तैयारियों में जुट गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिन टीमों का प्रदर्शन IPL 2024 में खराब था वो टीमें अपने दल में बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि, कई टीमें IPL 2025 के पहले अपने कप्तान को भी हटाने के बारे में विचार कर रही हैं।

लेकिन IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम से भी जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है और इस खबर के बाद सभी समर्थक बेहद ही अधिक मायूस हो गए हैं। कहा जा रहा है कि, टीम के कई खिलाड़ी अपने मन से स्क्वाड को छोड़ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 से पहले टीम छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

IPL 2025 से पहले नीता अंबानी को लगा गहरा सदमा, रोहित समेत 6 दिग्गज खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस छोड़ने का किया फैसला 1

IPL 2024 के पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया था और ये करीब एक दशक तक टीम के साथ कप्तान के तौर पर जुड़े हुए थे। मगर मैनेजमेंट ने IPL 2024 के ठीक पहले रोहित शर्मा को कप्तान पद से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को टीम कप्तान नियुक्त कर दिया था। इसी वजह से मैनेजमेंट और रोहित शर्मा के दरमियान रिश्ते लगातार बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और अब तो खबरें आ रही हैं कि, ये अब टीम से बाहर हो सकते हैं।

IPL 2025 के पहले ये 5 खिलाड़ी भी होंगे बाहर

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस कि ड्रेसिंग रूम में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और सुनने में आया है कि, मैनेजमेंट के खराब व्यवहार की वजह से टीम के 5 खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के साथ हुए विवाद की वजह से टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, आकाश माधवाल जैसे खिलाड़ी खुद बाहर हो सकते हैं। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी खुद को बाहर करने के बारे में विचार कर सकते हैं।

इस वजह से हुआ है विवाद

IPL 2024 के पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था, इसी वजह से रोहित शर्मा के साथ रहने वाले कई खिलाड़ी खुद को असहज महसूस कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या के कप्तान बनने के बाद से ही कहा जा रहा था कि, कई खिलाड़ी हार्दिक की कप्तानी में खेलने को इच्छुक नहीं है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा फ्रॉड है ये खिलाड़ी, PR करवाके लूटता सिंपैथी, प्रदर्शन के नाम पर बनाता जीरो

 

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...