PSL 2026 First Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो चुका है। इस बार लीग शुरू होने से पहले ही गलत कारणों से चर्चा में रही। कभी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा तो पैसों की कमी के कारण ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया गया। वहीं, स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री की भी अनुमति नहीं है। ऐसे में इस बार के मुकाबले फैंस की मौजूदगी के बिना ही खेले जा रहे हैं।
हालांकि, PSL 2026 के पहले मैच में ही बड़ी कंट्रोवर्सी देखने को मिली। लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद हैदराबाद किंग्समेन के बीच मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे हैदराबाद टीम के कप्तान मार्नस लाबुशेन काफी नाराज नजर आए और उन्होंने अंपायर से भी शिकायत की। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।
PSL 2026 के पहले मैच में टीम जर्सी के कारण गेंद का रंग बदलने से मार्नस लाबुशेन भड़के

दरअसल, PSL के 11वें सीजन के पहले मैच में लाहौर कलंदर्स की पारी के दौरान शुरुआत में ही गेंद का रंग सफ़ेद से गुलाबी हो गया और बाद में लाल नजर आने लगा। इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई। पता चला कि गेंद के रंग बदलने का कारण हैदराबाद किंग्समेन की जर्सी है। गेंदबाजी टीम अक्सर बॉल की चमक को बरकरार रखने के लिए जर्सी पर रगड़ती है। यह एक आम प्रक्रिया है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में भी फॉलो होती है। लेकिन जब हैदराबाद की टीम ने ऐसा किया तो जर्सी का रंग गेंद पर आने लगा और इससे खराब क्वालिटी की पोल खुल गई।
सोशल मीडिया पर भी इसका खूब मजाक बनाया गया। वहीं मैच के बाद,हैदराबाद की टीम के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने भी जर्सी का रंग गेंद पर आने से हैरानी जताई और कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा और वह पहली बार ऐसा अनुभव कर रहे हैं।
गेंद का रंग बदलने पर मार्नस लाबुशेन ने कही बड़ी बात
PSL 2026 के पहले मैच के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने जर्सी के कारण गेंद का रंग बदलने वाली कंट्रोवर्सी को लेकर कहा,
“मैंने दूसरे ओवर के बाद अंपायरों से कहा था, ‘क्या हो रहा है? गेंद लाल हो गई है।’ यह ज़रूर कपड़ों या कुछ और से हुआ होगा। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। मैंने कई बार ऐसा देखा है, जब बल्ले के कारण कुछ गेंद पर आता है, या जब यह पैड से टकराती है तो थोड़ी पेंट उतर जाती है। लेकिन मैंने कभी ऐसा कपड़ों के साथ होते नहीं देखा। मुझे यकीन है कि वे इसे अगले कुछ मैचों में सुलझा लेंगे।”
Marnus Labuschagne be like : Kaha fass gaya mai 🤪
Marnus Labuschagne said – “I did say to the umpires after the second over, What’s going on? The ball is red, it must be from the clothes or something like that. I’ve never seen anything like this.” 😂 pic.twitter.com/3ZsMM94mhs
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) March 27, 2026
खैर मामला जो भी रहा हो लेकिन गेंद का रंग गुलाबी होने से सोशल मीडिया पर PSL का मजाक बन गया और खराब क्वालिटी को लेकर भारतीय फैंस ने जमकर ट्रोल भी किया।
PSL 2026 के पहले मैच का कैसा रहा हाल?
पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के पहले मैच में लाहौर कलंदर्स ने बड़ी जीत दर्ज की और हैदराबाद किंग्समेन को आसानी से 69 रनों से हरा दिया। मैच में पहले खेलते हुए लाहौर की टीम ने 199/6 का स्कोर बनाया, जिसमें फखर जमान की 29 गेंदों में 53 रनों की पारी का अहम योगदान रहा। वहीं, हसीबुल्लाह खान ने भी 28 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम की हालत खराब हो गई और पूरे ओवर खेलकर 130 का स्कोर बनाकर ढेर हो गई। कप्तान मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। लाहौर कलंदर्स के लिए गेंदबाजी में तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए।
FAQs
PSL 2026 के पहले मैच में विवाद का कारण क्या बना?
लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को कितने रनों से हराया?
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की मेहनत रंग लाई, टीम इंडिया में एंट्री की डेट फाइनल! पास कर ली BCCI की अग्नि-परीक्षा