Match Fixing Amid PAK vs BAN Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तान की टीम एक्शन में लौट चुकी है और बांग्लादेश दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए है। इस सीरीज का पहला मैच 11 मार्च को मीरपुर में खेला गया, जिसमें मेजबान बांग्लादेश ने मेहमान पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए पाक टीम 114 रन ही बना पाई, जवाब में बांग्लादेश ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस सीरीज में अभी दो मैच बाकी हैं। हालांकि, इससे पहले मैच फिक्सिंग (Match Fixing) का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिस पर एक्शन लेते हुए तीन लोगों को निलंबित कर दिया है। इसमें एक खिलाड़ी भी शामिल है, जो वेस्टइंडीज का है।
पाकिस्तान-बांग्लादेश की सीरीज के बीच मैच फिक्सिंग (Match Fixing) का हुआ खुलासा

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज मीरपुर में खेली जा रही है। इस सीरीज की समाप्ति 15 मार्च को होनी है। दूसरा मैच 13 मार्च को खेला जाना है, हालांकि उससे पहले मैच फिक्सिंग (Match Fixing) का भंडाफोड़ हो गया और ICC ने कड़ी कार्रवाई की है। आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे कि क्या मैच फिक्सिंग का मामला पाकिस्तान और बांग्लादेश सीरीज से जुड़ा है, तो बता दें कि इस मामले का सम्बन्ध 2023-24 Bim10 टूर्नामेंट से है, जो बारबाडोस में आयोजित हुआ था।
मामले में दोषी पाए जाने वाले तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जावोन सियरल्स, टाइटंस टीम के मालिक चित्रंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ट्रेवन ग्रिफिथ को भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में सभी प्रकार के क्रिकेट से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने अपने-अपने भ्रष्टाचार-विरोधी कानूनों के तहत ये आरोप लगाए हैं। तीनों व्यक्तियों पर Bim10 टूर्नामेंट से जुड़े आरोप हैं, जो सीडब्ल्यूआई के भ्रष्टाचार-विरोधी कानून के अंतर्गत आता है। ग्रिफिथ पर आईसीसी के भ्रष्टाचार-विरोधी कानून के तहत अंतरराष्ट्रीय मैचों से संबंधित एक अतिरिक्त अपराध का भी आरोप लगाया गया है।
तीनों को 14 दिन में देना होगा जवाब
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि ये आरोप एक व्यापक जांच का हिस्सा हैं, जिसके तहत पहले अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स पर आईसीसी और सीडब्ल्यूआई के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया गया था। जावोन सियरल्स, टाइटंस टीम के मालिक चित्रंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ट्रेवन ग्रिफिथ को 14 दिन की मोहलत दी गई है, जो 11 मार्च से शुरू हो हो गई है।
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि ये आरोप एक व्यापक जांच का हिस्सा हैं, जिसके तहत पहले अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स पर आईसीसी और सीडब्ल्यूआई के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया गया था। जावोन सियरल्स, टाइटंस टीम के मालिक चित्रंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ट्रेवन ग्रिफिथ को 14 दिन की मोहलत दी गई है, जो 11 मार्च से शुरू हो हो गई है।
इन तीनों पर क्रिकेट वेस्टइंडीज संहिता के अनुच्छेद 2.1.1, अनुच्छेद 2.1.4 और अनुच्छेद 2.4.4 के उल्लंघन का आरोप लगा है। सियरल्स और ग्रिफिथ पर क्रिकेट वेस्टइंडीज के अनुच्छेद 2.4.2 के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है। ग्रिफ़िथ पर आईसीसी संहिता के अनुच्छेद 2.4.7 के उल्लंघन का अलग से आरोप लगा है। ये सभी आरोप मैच फिक्सिंग में शामिल होने, दूसरे को उकसाने और जांच में सहयोग न करने से संबंधित हैं।