Big blow to KKR: आईपीएल 2026 की शुरुआत का ऐलान हो चुका है और इस बार टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि, सीजन का पूरा कार्यकम अभी तक नहीं आया है लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि 12 मार्च को पहले 20 मैचों का शेड्यूल आ सकता है। कुछ राज्यों में चुनाव भी होना है, इसके अलावा LPG की समस्या भी चल रही है। इन्हीं सब कारणों से एक साथ पूरा कार्यक्रम नहीं घोषित किया जा रहा है।
फिलहाल तो यही माना जा रहा है कि आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा घोषित की गई तारीख से ही IPL 2026 की शुरुआत होगी और इससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। हालांकि, सीजन के आगाज से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उन्होंने करोड़ों में जिस गेंदबाज को खरीदा था, इंजरी के कारण उसके खेलने पर संशय की स्थिति बनी हुई है।
18 करोड़ वाले गेंदबाज की इंजरी KKR के लिए बनी परेशानी का सबब

कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में काफी खराब रहा था। इसी वजह से टीम ने कई बड़े फैसले लिए, जिनमें ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का रिलीज किया जाना भी शामिल है। वेंकटेश अय्यर समेत अन्य कई खिलाड़ियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसके बाद, मिनी ऑक्शन में KKR बड़ी पर्स वैल्यू के साथ उतरी और कुछ जबरदस्त खिलाड़ियों को खरीदा। इसमें से एक खरीद CSK द्वारा रिलीज किए गए श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की थी।
लसिथ मलिंगा की तरह ही गेंदबाजी एक्शन वाले मथीशा पथिराना अभी तक सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही नजर आए थे लेकिन उन्हें पिछले साल रिलीज कर दिया गया और फिर ऑक्शन में कोलकाता की टीम ने 18 करोड़ की बड़ी कीमत में इस गेंदबाज को खरीदा। हालांकि, अब पथिराना के IPL 2026 में खेलने पर संशय की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि वह अभी तक अपनी इंजरी से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं। उन्हें यह इंजरी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी।
KKR के शुरूआती कुछ मैचों से पथिराना हो सकते हैं बाहर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मथीशा पथिराना ने सिर्फ चार गेंदें डाली और इसके बाद युवा तेज गेंदबाज ने अपना बायां पैर पकड़ लिया और दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े। पथिराना काफी परेशानी में नज़र आए और वह खुद से चल भी नहीं पा रहे थे। इसके बाद, फिजियो का सहारा लेकर वह मैदान से बाहर गए। शुरुआती अटकलों में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव का अनुमान लगाया गया था, लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट्स ने बाद में पुष्टि की कि यह एक गंभीर मांसपेशी खिंचाव (विशेष रूप से पिंडली में खिंचाव) था। इसके बाद, ICC ने पथिराना के टूर्नामेंट से बाहर होने का ऐलान किया।
तब माना जा रहा था कि दाएं हाथ का तेज गेंदबाज 3-4 हफ्ते में फिट हो जाएगा और IPL 2026 के लिए शुरुआत से ही KKR के साथ होगा लेकिन अब लगता है कि वो शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। 10 मार्च को पथिराना ने खुद अपडेट दिया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सभी को नमस्कार! स्पष्ट कर दूं कि मैं अभी भी श्रीलंका में एसएलसी के साथ अपना रिहैब जारी रख रहा हूं। मैं अभी तक भारत नहीं गया हूं, इसलिए कृपया शांत रहें।”
🚨 BIG UPDATE ON KKR 🚨🟣🟡
•🇱🇰 Sri Lankan fast bowler Matheesha Pathirana will miss the first 5 to 6 matches of the IPL2026 due to injury.#KKR #IPL2026 #KolkataKnightRiders pic.twitter.com/EzQ0pVENQp
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 10, 2026
KKR के इस गेंदबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उन्हें पैरों पर इंटरमिटेंट न्यूमेटिक कम्प्रेशन (आईपीसी) उपकरण पहने हुए देखा गया, जो दर्शाता है कि उनकी रिहैब प्रक्रिया जारी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो कम से कम 5-6 मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं।
FAQs
KKR ने मथीशा पथिराना को कितने करोड़ में खरीदा था?
यह भी पढ़ें: कोच गौतम-बुमराह-संजू को भूले सूर्यकुमार यादव, इस वजह से धोनी को दिया टी20 वर्ल्ड कप जीत का पूरा श्रेय