IPL

IPL:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई सारे खिलाड़ी हैं, जो अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजियों से मोटी रकम तो वसूलते हैं, लेकिन जब परफॉर्मेंस की बात आती है, तो उनका बल्ला शांत हो जाता है। इसके लिए सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स द्वारा अक्सर ही रॉयल चैलेंजर्स के बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को निशाना बनाया जाता है। हालांकि, इस मामले में वें इकलौते बल्लेबाज नहीं हैं। ऐसे ही कई और खिलाड़ी हैं।

IPL में मुंबई इंडियंस से मोटी रकम लेते हैं Rohit Sharma

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस अपने पूर्व कप्तान को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मोटी रकम देती है। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस (MI) ने 2011 के मेगा ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद रोहित शर्मा की फीस धीरे-धीरे बढ़ती गई। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 2018 में 15 करोड़ रुपये, इसके बाद 2019, 2020, 2021 में 15 करोड़ रुपये की राशि दी थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 2016 में रोहित शर्मा की फीस में एक करोड़ रुपये बढ़ोतरी कर 2022 में उनकी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। तब से लेकर 2024 तक रोहित शर्मा को हर वर्ष 16 करोड़ रुपये की राशि मिली है।

Advertisment
Advertisment

पिछले पांच सालों से शांत रहा है Rohit Sharma का बल्ला

इतनी मोटी फीस मिलने के बावजूद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला पिछले कई सालों से शांत रहा है। आईपीएल (IPL) 2020 के सीजन में रोहित शर्मा ने 12 मैचों में 27.66 की औसत से 332 रन बनाए थे। इस दौरान रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 127.69 का रहा था। वहीं, उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां निकली थीं। 2021 के आईपीएल में रोहित (Rohit Sharma) के बल्ले से 13 मैचों में 29.30 की औसत और 127.42 स्ट्राइक रेट से 381 रन निकले थे।

फीस बढ़ने के बाद भी Rohit Sharma के बल्ले से नहीं निकले रन

वहीं, पिछले तीन सालों से जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फीस में एक करोड़ की बढ़ोतरी होने के बावजूद भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। आईपीएल के 2022 सीजन में रोहित पूरे आईपीएल (IPL) के दौरान फॉर्म से जूझते रहे और 14 मैचौं में उनके बल्ले से 19.14 की औसत से 268 रन निकले। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली। 2023 में रोहित शर्मा ने 20.75 औसत और 132.80 की स्ट्राइक रेट से 16 मैचों में 332 रन बनाए थे। वहीं, 2024 के सीजन में अब तक 12 मैचों में 30 औसत और 152 की अधिक की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: मात्र 5 रन पर आउट होने के बाद फूटफूट कर रोने लगे रोहित शर्मा, ड्रेसिंग रूम में आँसू बहाने का VIDEO वायरल