SRH Ban After Kavya Maran Bought Abrar Ahmad: आईपीएल के हर सीजन से पहले सभी टीमों का प्रयास सुर्ख़ियों में आने का होता है, ताकि फैंस में उसकी ज़्यादा से ज़्यादा चर्चा हो। इसी प्रयास में सभी टीमें सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चीजें करती हैं और फैंस को रिझाती हैं। इस बीच 2026 के सीजन के आगाज से पहले सनराइजर्स फ्रेंचाइजी अचानक से सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है लेकिन वजह विवादित है।
सनराइजर्स फ्रेंचाइजी के चर्चा में आने के पीछे की वजह पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद का खरीदा जाना है, जिसके काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम ने द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए जोड़ा है। इसकी जानकरी जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, बवाल शुरू हो गया और फिर सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी को कुछ समय के लिए खास प्लेटफार्म पर बैन भी झेलना पड़ा।
काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम में हुई अबरार अहमद की एंट्री

12 मार्च को मेंस द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसमें काफी खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस दौरान ऑक्शन में पाकिस्तान के भी कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के नाम आए। हालांकि, उम्मीद थी कि कोई भारतीय टीम इन पर बोली नहीं लगाएगी लेकिन काव्या मारन (Kavya Maran) के मालिकाना हक़ वाली सनराइजर्स लीड ने सभी को उस समय हैरान कर दिया, जब उसने अबरार अहमद के लिए बिड की और आखिरी में बाजी मारी। सनराइजर्स ने अबरार को 190,000 पाउंड (2.34 करोड़) में खरीदा।
सनराइजर्स फ्रेंचाइजी द्वारा अबरार अहमद के खरीदे जाने की जानकारी जैसे ही सार्वजानिक हुई, वैसे ही भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। अन्य फैंस के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस ने भी अपनी टीम की मालकिन काव्या मारन के फैसले पर सवाल खड़े किए। वहीं, कुछ ने कहा कि अब से वो इस टीम का समर्थन नहीं करेंगे। यही नहीं, फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसके सनराइजर्स फ्रेंचाइजी को बैन भी झेलना पड़ा।
अबरार अहमद को खरीदने के बाद, सनराइजर्स फ्रेंचाइजी का X अकाउंट किया गया सस्पेंड
सोशल मीडिया पर अबरार अहमद को काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम द्वारा खरीदे जाने पर फैंस काफी नाराज नजर आए और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकला। इसका खामियाजा सनराइजर्स लीड्स को उठाना पड़ा और उनका X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। माना जा रहा है कि यह सब भारतीय फैंस के द्वारा बड़ी मात्रा में अकाउंट को रिपोर्ट किए जाने की वजह से हुआ।
#ICYMI: Sunrisers Leeds’ X account was suspended on Thursday, hours after the franchise signed Pakistan spinner Abrar Ahmed in The Hundred auction.
📸: Sunrisers Leeds’ X#TheHundred2026 #AbrarAhmed pic.twitter.com/anBZI5r2GQ
— CricTracker (@Cricketracker) March 13, 2026
हालांकि, कुछ घंटों बाद ही X ने दोबारा से सनराइजर्स लीड्स का अकाउंट रिस्टोर कर दिया और अब धीरे-धीरे उसके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ रही है। खैर ये तो साफ हो गया है कि अबरार को खरीदने का फैसला काव्या मारन (Kavya Maran) के लिए गल्ले की हड्डी बन सकता है, क्योंकि अब वो इस पाकिस्तानी गेंदबाज को रिलीज भी नहीं कर सकती हैं। अगर उन्होंने ऐसा किया तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड कड़ा एक्शन लेगा, क्योंकि द हंड्रेड उनका ही टूर्नामेंट है।
सनराइजर्स लीड्स की तरफ से अबरार अहमद को खरीदे जाने की वजह का हुआ खुलासा
सनराइजर्स लीड्स के हेड कोच डेनियल विटोरी ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदे जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
“आदिल राशिद को हासिल करने से चूकने के बाद, जो हमारी शुरुआती प्राथमिकता थे, हमने स्वाभाविक रूप से विदेशी स्पिनरों के बाजार में कदम रखा। हम चार-पांच खिलाड़ियों पर नजर रख रहे थे, और अबरार उनमें से एक थे। उन्हें पाकर हम बेहद खुश हैं। हमने नीलामी में मौजूद सभी खिलाड़ियों के लिए योजना बनाई थी। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न चुनने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी। बात सिर्फ इस बारे में थी कि उपलब्ध विकल्पों में से सबसे अच्छा विकल्प कौन सा था। यह थोड़ा रहस्यमय है। कई अंग्रेज खिलाड़ियों ने उन्हें ज्यादा नहीं देखा है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और उनके खिलाड़ियों से मिली प्रतिक्रिया यह थी कि उनका सामना करना मुश्किल है, क्योंकि उनके पास कई तरह की गेंदबाजी विविधताएं हैं और पावरप्ले और मध्य ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता है।”