Mg hector car as a gift for Dhruv Jurel false news big revelation

Dhruv Jurel: टीम इंडिया के लिए समय-समय पर कोई न कोई खिलाड़ी ऐसा आता है, जो पूरे देश के लिए हीरो बन जाता है। इस वक्त ये बाद ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) के संदर्भ में बिल्कुल फिट बैठती है। बीते दिन भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट की समाप्ति हुई। रांची में खेले जाने वाले इस मुकाबले को भारत ने 23 वर्षीय क्रिकेटर के दम पर जीत लिया।

इसके बाद जुरेल को चारों ओर से काफी सराहना मिल रही है। साथ ही उन्हें उपहार आदि की भी पेशकश की जा रही है। हालांकि उसी दौरान उनके साथ एक बहुत बड़ा स्कैम हो गया है। क्या है पूरा मामला व इस खिलाड़ी को कितना नुकसान उठाना पड़ा, आइए विस्तार से जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

Dhruv Jurel के साथ हुआ बहुत बड़ा स्कैम

Dhruv Jurel
Dhruv Jurel

कई बार क्रिकेट की आड़ में न जाने कितने लोग व कितनी कंपनियां अपना उल्लू सीधा करने की फिराक में होती है। किसी क्रिकेटर को मिल रही लोकप्रियता का लाभ उठाकर वह अपना निजी फायदा कर लेते हैं। इस बार इन कंपनियों के शिकार बने रांची टेस्ट के हीरो ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel), जिनके साथ बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हो गया। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद हर कोई जुरेल का गुणगान कर रहा था। उसी दौरान कार बनाने वाली कंपनी MG ने उन्हें एक गाड़ी तोहफे में देने की बात की।

यह भी पढ़ें: James Anderson Biography: जेम्स एंडरसन की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक तथ्य

खबर फैली तो कंपनी अपने वादे से मुकर गई

दरअसल MG कंपनी ने ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपनी हेक्टर कार की तस्वीर लगाकर कैप्शन में लिखा-“विकेट के पीछे तो आपको देख लिया, अब हम आपको इस गाड़ी के पीछे देखना चाहते हैं”। इस पोस्ट से यह साफ पता चल रहा है कि यह कंपनी भारतीय क्रिकेटर को अपनी गाड़ी भेंट स्वरूप देना चाहती है। हालांकि बाद में MG कंपनी के ऑफिशियल पेज से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि उनका मकसद केवल बधाई देना था।

काफी संघर्षपूर्ण रहा है Dhruv Jurel का सफर

ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) काफी संघर्षों के बाद आज भारत के लिए खेल पा रहे हैं। उन्हें छोटी उम्र में ही अपना घर छोड़कर किसी और जगह जाना पड़ा। उनके पास बैट व किट खरीदने तक के पैसे नहीं थे। तब इस युवा खिलाड़ी की मां ने अपने गहने बेचकर क्रिकेट किट दिलाई। आज इस खिलाड़ी ने अपने देश का नाम रौशन करते हुए न केवल टीम इंडिया को मैच जिताया, बल्कि अपने दूसरे ही टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल की आतिशी पारी की फैन हुई इस भारतीय खिलाड़ी की पत्नी, सरेआम तारीफों के बांधे पुल, VIDEO वायरल