PSL : इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बीच खिलाड़ियों की आवाजाही अक्सर सुर्खियां बनाती है, लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट कुछ ज्यादा ही बड़ा है। जिस खिलाड़ी पर एक बड़ी फ्रेंचाइज़ी ने भरोसा जताया, वही अचानक दूसरी लीग में खेलता नज़र आया। इस घटनाक्रम ने न सिर्फ फैंस को हैरान किया, बल्कि टीम मैनेजमेंट को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। खास तौर पर नीता अंबानी के लिए यह किसी झटके से कम नहीं माना जा रहा है।
मुंबई इंडियंस ने 2025 आईपीएल सीजन में श्रीलंका के भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ चरित असलंका को कॉर्बिन बॉश के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेलने का फैसला किया हैं और वह अब इस टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
PSL में चरित असलंका की हुई एंट्री

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन के बाकी मैचों के लिए लाहौर कलंदर्स ने अपने स्क्वॉड में चरिथ असलंका को शामिल कर लिया है। यह फैसला टीम के लिए मजबूरी के साथ-साथ एक रणनीतिक कदम भी माना जा रहा है, क्योंकि टूर्नामेंट अब अहम दौर में पहुंच चुका है। मौजूदा चैंपियन टीम अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव खेल रही है।
चोट ने बदली टीम की प्लानिंग
यह बदलाव तब देखने को मिला जब परवेज़ हुसैन एमोन मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए। ओपनर आसिफ अली के साथ टक्कर के कारण उनके कंधे के लिगामेंट में चोट आई, जिसकी पुष्टि MRI स्कैन में हुई। मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी, जिससे वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इस चोट ने टीम मैनेजमेंट को मजबूर किया कि वे तुरंत एक भरोसेमंद विकल्प तलाशें।
एमोन का छोटा लेकिन प्रभावी प्रदर्शन
हालांकि एमोन का टूर्नामेंट छोटा रहा, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने तीन मैचों में 161.36 के शानदार स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए, जिसमें मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ 45 रनों की तेज़ पारी भी शामिल थी। बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आकर उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत देने में मदद की थी, जिससे उनकी कमी टीम को जरूर खलेगी।
असलंका से बढ़ी उम्मीदें
27 वर्षीय असलंका को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है जो मिडिल ऑर्डर को स्थिरता देने के साथ-साथ तेज़ रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके अनुभव और दबाव में खेलने की काबिलियत लाहौर कलंदर्स के लिए काफी अहम साबित हो सकती है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है और लगातार प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव से जूझ रही है, ऐसे में असलंका का आना उनकी बैटिंग लाइनअप को नई मजबूती दे सकता है।
ये भी पढ़ें: IPL में TRP किंग बनी RCB, टॉप-4 मैचों में दिखा दबदबा! हाई व्यूअरशिप मैचों की हुई घोषणा