Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI vs KKR, MATCH PREDICTION: इस टीम की जीत तय? जानें पावरप्ले से लेकर पहली इनिंग तक का पूरा स्कोर

MI vs KKR, MATCH PREDICTION: इस टीम की जीत तय? जानें पॉवरप्ले से लेकर पहली इनिंग तक का पूरा स्कोर

MI vs KKR, MATCH PREDICTION: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को खेले जाने वाले RCB vs SRH मैच से हो रही है। इसके अगले दिन यानी 29 मार्च को एक जबरदस्त मुकाबला खेला जाना है, जिसमें दो ऐसी टीमें नजर आएंगी, जिन्होंने टूर्नामेंट को तीन या उससे ज्यादा बार जीता है। यहां पर बात मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की हो रही है।

मुंबई की टीम ने पांच बार ट्रॉफी अपने नाम की है, जबकि केकेआर ने तीन बार ऐसा किया है। ऐसे में जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस लेख में हम आपको MI vs KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन संबंधी जानकरी देंगे।

MI vs KKR, मैच प्रीव्यू

MI vs KKR, MATCH PREDICTION: इस टीम की जीत तय? जानें पॉवरप्ले से लेकर पहली इनिंग तक का पूरा स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से रविवार, 29 मार्च को होनी है। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो MI का होम ग्राउंड है। एमआई और केकेआर दोनों का ही प्रयास जीत के साथ सीजन में अपने अभियान की शुरुआत का होगा।

मुंबई की टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है, क्योंकि उसके पास कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ी हैं। हालांकि, विल जैक्स और मिचेल सैंटनर की कमी जरूर टीम को खल सकती है। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी में ज्यादा दम नहीं है। वहीं गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा के ना होने से चिंता बढ़ गई है। मथीशा पथिराना भी मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

MI vs KKR मैच डिटेल्स 

  • मैच: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • तारीख: 29 मार्च
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

IPL में MI vs KKR का हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 35
  • मुंबई इंडियंस : 24 जीत
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 11 जीत
  • बेनतीजा: 0

MI vs KKR मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को वैसे तो बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है लेकिन शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है। स्विंग गेंदबाजों को नई गेंद से काफी मदद मिलती है और सतह में उछाल भी रहता है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी होने लगते हैं।

इस मैदान का आउटफील्ड काफी तेज है और छोटी बाउंड्री के कारण गेंदबाजों को काफी मुश्किलें भी होती हैं। हालांकि, रात का मैच होने के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि बाद में ओस के प्रभाव के कारण बल्लेबाजी आसान होने की उम्मीद है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 170 है। वहीं, दूसरी पारी में 160 के आसपास का है।

MI vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

MI vs KKR मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: कोलकाता नाइट राइडर्स

पावरप्ले का स्कोर: मुंबई इंडियंस (50-60), कोलकाता नाइट राइडर्स (45-55)

10 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (85-95), कोलकाता नाइट राइडर्स (70-80)

15 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (130-140), कोलकाता नाइट राइडर्स (120-130)

20 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (190-200), कोलकाता नाइट राइडर्स (170-180)

सबसे ज्यादा रन: सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस), कैमरन ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

सबसे ज्यादा विकेट: ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस), वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स)

30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज:  सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), कैमरन ग्रीन और अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स)

30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: क्विंटन डी कॉक और हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस), अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स)

2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस), वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा (कोलकाता नाइट राइडर्स)

2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: हार्दिक पांड्या और मयंक मारकंडे (मुंबई इंडियंस), कार्तिक त्यागी और कैमरन ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

विजेता: मुंबई इंडियंस

FAQs

IPL 2026 में MI vs KKR मुकाबला कब खेला जाना है?
29 मार्च
MI vs KKR मैच में विजेता को लेकर क्या प्रेडिक्शन है?
मुंबई इंडियंस

यह भी पढ़ें: RR के खिलाफ मैच के लिए CSK की प्लेइंग-11 फाइनल, धोनी के बगैर लगी कमजोर, संजू, ऋतुराज, आयुष, कार्तिक……

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!