Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI vs RCB: साल्ट-पाटीदार के तूफ़ान में उड़ी मुंबई, बेंगलुरु की जोरदार जीत; मुंबई की लगातार तीसरी हार

MI vs RCB: साल्ट-पाटीदार के तूफ़ान में उड़ी मुंबई, बेंगलुरु की जोरदार जीत; मुंबई की लगातार तीसरी हार

MI vs RCB Match Report: आईपीएल 2026 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 240/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई की टीम का 222/5 का ही स्कोर बना सकी।

साल्ट ने पावरप्ले में मचाई तबाही, MI vs RCB मैच में बेंगलुरु की  जोरदार शुरुआत

MI vs RCB: साल्ट-पाटीदार के तूफ़ान में उड़ी मुंबई, बेंगलुरु की जोरदार जीत; मुंबई की लगातार तीसरी हार

टॉस गंवाने के बाद, पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जबरदस्त शुरुआत रही और इसका पूरा क्रेडिट अभी तक फ्लॉप रहने वाले ओपनर फिल साल्ट को जाता है। हालांकि, इसकी शुरुआत विराट कोहली ने की और उन्होंने पहले ही ओवर में स्कोरिंग शॉट के रूप में छक्का लगाया। इसके बाद कमान साल्ट ने संभाल ली और उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।

पारी का पांचवां ओवर डालने आए मिचेल सैंटनर के खिलाफ फिल साल्ट का आतिशी अंदाज देखने को मिला और उन्होंने 22 रन जड़कर स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, पावरप्ले के अंतिम ओवर में सिर्फ 6 रन आए, इसके बावजूद RCB ने बिना किसी नुकसान के 71 रन जोड़ लिए।

साल्ट के तूफ़ान के बाद, पाटीदार की आंधी, कोहली का भी पचासा

पावरप्ले के बाद, फिल साल्ट ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद, उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और शतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार ले गए। खतरनाक साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने तोड़ा और 120 के स्कोर पर साल्ट की पारी समाप्त हुई, जिन्होंने 36 गेंदों में छह चौके और छह छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली।

हालांकि, इसके बाद भी मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को राहत नहीं मिल और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से 17 गेंदों में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बना दिया। कोहली भी अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे, लेकिन फिर 38 रन बनाकर आउट हो गए। पाटीदार ने 20 गेंदों 265 के स्ट्राइक रेट से चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 53 रन जड़े। हालांकि, ये दोनों ही बल्लेबाज 16 ओवर पूरे होने तक पवेलियन लौट गए और स्कोर 194/3 हो गया।

टिम डेविड ने धुंआधार पारी खेल बेंगलुरु के स्कोर को 240 तक पहुंचाया

MI vs RCB मुकाबले में बेंगलुरु की पारी के आखिरी चार ओवर में ताबड़तोड़ रन बनाने का जिम्मा टिम डेविड पर था और उन्होंने इस काम को बखूबी अंजाम दिया। उन्होंने 16 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, जितेश शर्मा ने 10 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड के बल्ले से 2* रन आए। मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया।

अच्छी शुरुआत के बाद, MI को लगे झटके

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को रयान रिकेल्टन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर तेज शुरुआत दिलाई और 27 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इस दौरान रिकेल्टन आक्रामक अंदाज में नजर आए लेकिन रोहित थोड़ा जूझते दिखे। इसके बाद, छठे ओवर के बीच हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण संघर्ष कर रहे रोहित रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 13 गेंदों में 19 रन बनाए।

हालांकि, फिर पावरप्ले के बाद 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर रिकेल्टन भी आठवें ओवर में 72 के स्कोर आउट हो गए। इसी ओवर में एमआई को दूसरा झटका लगा और तिलक वर्मा भी 1 रन बनाकर चलते बने।

हार्दिक-रदरफोर्ड का प्रयास नहीं आया काम, MI vs RCB मुकाबले में मुंबई की हार

तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच 47 रनों की साझेदारी देखने को मिली। इन दोनों ने स्कोर को 121 तक पहुंचाया लेकिन फिर सूर्या 33 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कुछ देर बाद हार्दिक भी चलते बने, उनके बल्ले से 22 गेंदों में 40 रनों की पारी आई। यहां से मुंबई इंडियंस की MI vs RCB मैच में हार तय लग रही थी लेकिन फिर शेरफेन रदरफोर्ड ने कुछ जबरदस्त शॉट खेले और जीत की उम्मीद जगाई लेकिन बड़े लक्ष्य के कारण उनका प्रयास भी बेकार गया। रदरफोर्ड 31 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सुयश शर्मा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

FAQs

MI vs RCB मुकाबले के विजेता कौन रहा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
MI vs RCB मुकाबले में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
फिल साल्ट (78 रन)

यह भी पढ़ें: SRH vs RR, Match Preview: कौन जीतेगा मुकाबला? जानें Playing XI, Pitch Report और Live Streaming डिटेल्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!