MI Playing XI against KKR : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है और एक बार फिर क्रिकेट फैंस को रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस सीजन की शुरुआत के साथ ही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
मुंबई का पहला मुकाबला 29 मार्च को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस (MI) का प्लेइंग XI फाइनल हो चुका है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह ?
डी कॉक-रोहित करेंगे ओपनिंग
मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी भी लगभग तय मानी जा रही है। टीम के लिए पारी की शुरुआत अनुभवी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा करते हुए नज़र आ सकते हैं।
दरअसल, क्विंटन डी कॉक की एक बार फिर मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है। फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें आईपीएल ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में अब डी कॉक और रोहित शर्मा की जोड़ी से टीम को तेज और मजबूत शुरुआत मिलने की उम्मीद होगी।
नंबर-3-4-5 पर जैक्स-सूर्या-तिलक
मुंबई इंडियंस (MI) की बल्लेबाजी इस मुकाबले में काफी मजबूत नजर आ रही है। ओपनिंग के बाद टीम के मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी नंबर 3, 4 और 5 पर क्रमशः विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा नज़र आ सकते हैं।
विल जैक्स नंबर-3 पर आकर तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं, जबकि टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव नंबर-4 पर टीम की पारी को गति देने का काम करेंगे। वहीं युवा स्टार तिलक वर्मा नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे और जरूरत पड़ने पर मैच फिनिश करने की भी क्षमता रखते हैं।
हार्दिक पांड्या और रदरफोर्ड निभाएंगे फिनिशर की भूमिका
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में फिनिशिंग की जिम्मेदारी टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड के कंधों पर रहने वाली है। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि नंबर-7 पर शेरफेन रदरफोर्ड टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाएंगे।
हार्दिक पांड्या अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। वहीं रदरफोर्ड भी लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में आखिरी ओवरों में ये दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतर सकती है। टीम के लिए तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और घातक स्विंग गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट संभालते हुए नजर आ सकते हैं।
वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर के कंधों पर रहने की संभावना है। ऐसे में इस गेंदबाजी संयोजन के साथ मुंबई इंडियंस की टीम विपक्षी बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतर सकती है।
KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए MI की संभावित प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
ये भी पढ़े : IPL Schedule 2026 Announcement: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड, प्लेइंग इलेवन, डेट, टाइमिंग