Mohammed Siraj pays final respects to legendary singer Asha Bhosle: भारत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया। 92 वर्षीय आशा भोसले लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दशकों तक अपनी आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली इस महान कलाकार के जाने से एक युग का अंत माना जा रहा है।
उनके सम्मान में देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। IPL 2026 के 20वें मैच में MI और RCB के खिलाड़ियों ने भी एक मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया, जबकि बांह पर काली पट्टी बांधकर सम्मान व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर भी क्रिकेटर्स, फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंचे मोहम्मद सिराज

इसी बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह वीडियो मुंबई स्थित आशा भोसले के आवास का है, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए कई लोग पहुंचे थे। व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बावजूद सिराज सीधे लखनऊ से मुंबई पहुंचे और इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ खड़े नजर आए।
दरअसल, मोहम्मद सिराज का आशा भोसले के परिवार से एक खास निजी रिश्ता है। उनकी पोती जनाई भोसले उन्हें राखी बांधती हैं, जिससे दोनों के बीच भाई-बहन जैसा संबंध है। ऐसे में सिराज का वहां पहुंचना सिर्फ एक औपचारिक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक पारिवारिक जिम्मेदारी भी थी।
जनाई भोसले को गले लगाकर मोहम्मद सिराज हुए भावुक
पीटीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में सिराज भीड़ के बीच जनाई भोसले को तलाशते हुए दिखाई देते हैं। जैसे ही उनकी नजर जनाई पर पड़ती है, वह तुरंत उनकी ओर बढ़ते हैं। दोनों की मुलाकात होते ही जनाई भावुक होकर फूट-फूट कर रोने लगती हैं और सिराज से लिपट जाती हैं।
सिराज भी इस दौरान काफी भावुक नजर आए, लेकिन उन्होंने खुद को संभालते हुए जनाई को दिलासा दिया। वह पूरे समय उनके साथ खड़े रहे और उन्हें शांत कराने की कोशिश करते नजर आए। इसके बाद सिराज आशा भोसले के पार्थिव शरीर के पास गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भावुक वीडियो
कुछ देर बाद जनाई फिर सिराज के पास आईं, जिसके बाद सिराज ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सहारा दिया और साथ लेकर आगे बढ़े। सिराज ने वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों से भी मुलाक़ात की। इस पूरे घटनाक्रम ने यह दिखाया कि क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक दिखने वाले सिराज निजी जिंदगी में कितने संवेदनशील और भावुक इंसान हैं।
यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सिराज के इस व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे हैं और उन्हें एक सच्चा इंसान बता रहे हैं, जो मुश्किल समय में अपने करीबी लोगों के साथ खड़ा रहता है।
VIDEO | Cricketer Mohammed Siraj pay final respects to legendary singer Asha Bhosle at her residence.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fTd5DOhP8E
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
IPL 2026 में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है। सीनियर गेंदबाज होने के नाते उनसे काफी उम्मीदें हैं, लेकिन अभी तक वे खरे नहीं उतरे हैं। रन खर्च करने के साथ-साथ सिराज विकेट निकलने के मामले में ज्यादा सफल नहीं हुए हैं। इस सीजन उन्होंने चार मैचों में 44.66 की औसत से सिर्फ तीन विकेट लिए हैं। वहीं, उनका इकॉनमी रेट 9.57 का है। ये आंकड़े कहीं से भी सिराज की काबिलियत से न्याय नहीं करते हैं। गुजरात टाइटंस को उम्मीद होगी कि उनका प्रमुख तेज गेंदबाज आगे आने वाले मैचों में बेहतर करे और सफलता दिलाए।
FAQs
मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले का क्या रिश्ता है?
आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए मोहम्मद सिराज लखनऊ से कहां गए?
यह भी पढ़ें: Mumbai Indians के लिए बड़ी उपलब्धि, Rohit Sharma ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, रचा ये ख़ास इतिहास