Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK मैनेजमेंट से भिड़े MS Dhoni, टीम ओनर्स इस फैसले पर भड़क उठे ‘कैप्टन कूल’

MS Dhoni

MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में एक बड़ा विवाद सामने आने की खबरें चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) फ्रेंचाइज़ी के एक फैसले से खुश नहीं थे। यह मामला टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

खबरों के अनुसार जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड करने के फैसले ने टीम के अंदर हलचल पैदा कर दी थी और इसी वजह से धोनी और मैनेजमेंट के बीच मतभेद की चर्चा तेज हो गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मामले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने आईपीएल फैंस के बीच काफी बहस छेड़ दी है।

जडेजा के ट्रेड से शुरू हुआ विवाद

आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच यह खबर सामने आई कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने प्रमुख ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड कर दिया है। जडेजा लंबे समय से CSK का अहम हिस्सा रहे हैं और टीम की कई बड़ी जीतें में उनका योगदान रहा है।

ऐसे में उनके अचानक टीम से अलग होने की खबर ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि इस ट्रेड के बदले चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया।

MS Dhoni की नाराज़गी की खबरें

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जडेजा को टीम से अलग करने के फैसले से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) खुश नहीं थे। बताया गया कि उन्होंने इस फैसले पर अपनी नाराज़गी भी जाहिर की और यहां तक कि आईपीएल 2026 में खेलने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की बात भी कही।

हालांकि CSK के करीबी सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह सही नहीं बताया है और कहा है कि धोनी  से जुड़ी ऐसी कोई गंभीर घटना नहीं हुई। फिर भी इन खबरों ने यह जरूर दिखाया कि जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी का टीम से जाना कितना बड़ा मुद्दा बन सकता है।

जडेजा और धोनी की पुरानी साझेदारी

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रवींद्र जडेजा की जोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे सफल साझेदारियों में से एक रही है। आईपीएल 2022 में धोनी ने कप्तानी छोड़कर जडेजा को टीम की कमान सौंपी थी, हालांकि वह प्रयोग ज्यादा सफल नहीं रहा और बाद में धोनी ने फिर से कप्तानी संभाली।

उस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के बाद जडेजा द्वारा धोनी को गले लगाने की तस्वीर ने इन सभी अटकलों को शांत कर दिया था।

संजू सैमसन को लेकर अलग सोच

टीम के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक धोनी (MS Dhoni) ने संजू सैमसन को टीम में शामिल करने के फैसले का समर्थन किया था। उन्हें लगता था कि केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज में काफी क्षमता है और वह भविष्य में टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। हालांकि धोनी का मानना था कि जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर को टीम से अलग करना आसान फैसला नहीं होना चाहिए।

अब अगर आईपीएल 2026 में जडेजा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए धोनी के खिलाफ गेंदबाजी करते नजर आते हैं, तो यह मुकाबला फैंस के लिए बेहद दिलचस्प और भावुक पल बन सकता है।

FAQS

CSK ने किस ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया?

रविंद्र जडेजा

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!