टीम इंडिया (Team India) के सर्वकालीन महानतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में तीनों ही आईसीसी इवेंट अपने नाम किए हैं और ऐसा कारनामा करने वाले वो दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। एम एस धोनी को क्रिकेट के खेल मे बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद उन्हें कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है और इसके साथ ही खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय सेना में नौकरी भी दी गई थी।
लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि, टीम इंडिया को तीन आईसीसी इवेंट जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भारतीय सरकार के द्वारा अभी ‘अर्जुन अवार्ड’ ने सम्मानित नहीं किया गया है। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक मायूस हो गए हैं और वो सोच में पड़ गए हैं कि, आखिर क्यों उनके चहिते खिलाड़ी के साथ अन्याय किया गया है।
आखिर क्यों नहीं मिला MS Dhoni को अर्जुन अवॉर्ड?

जब से यह खबर आई है कि, आज देश की राष्ट्रपति के हाथों भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है तभी से यह खबर चलाई जाने लगी थी कि, धोनी को आज तक यह अवॉर्ड नहीं मिल पाया है तो इन खिलाड़ियों को कैसे मिल गए?
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भले ही अर्जुन अवार्ड से सम्मानित न किया गया हो लेकिन उन्हें खेल में शानदार प्रदर्शन दिखाने के लिए कई ऐसे अवार्ड्स दिए जा चुके हैं जिनके बारे में कोई भी सोच नहीं सकता है।
इन अवार्ड्स से सम्मानित हो चुके हैं MS Dhoni
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भले ही अर्जुन अवार्ड से सम्मानित न किया गया हो लेकिन खेल मे बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उन्हें कई बड़े अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। एमएस धोनी को साल 2009 में ‘मेजर ध्यानचन्द्र खेल रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था और फिर इसके बाद इन्हें इसी साल देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से भी सम्मानित किया गया था। वहीं साल 2018 में इन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरुस्कार ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित किया जा चुका है
इसे भी पढ़ें – अफगान के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11 का ऐलान, गिल-जायसवाल बाहर, तो रिंकू-संजू को मिली बड़ी जिम्मेदारी