Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

धोनी ने बताया अपना पोस्ट रिटायरमेंट प्लान, अब क्रिकेट नहीं इस फील्ड में जाकर करेंगे देश की सेवा

MS Dhoni revealed his post-retirement plan, now he will serve the country in this field instead of cricket.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास का ऐलान कर दिया था लेकिन आईपीएल क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए नज़र आते है. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल  2024 (IPL 2024) के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर अपना आखिरी सीजन खेलते हुए नज़र आ सकते है.

हाल ही में जब एक मीडिया इवेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उनके पोस्ट रिटायरमेंट प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट फील्ड से न जुड़कर देश की सेवा करने के लिए इस फील्ड में जाने की चाह रखते है.

रिटायरमेंट के बाद सेना से जुड़ना चाहते है धोनी

MS Dhoni

42 वर्षीय पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस बात का ऐलान पहले ही कर दिया है कि वो आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर अपना आखिरी सीजन खेलेंगे. आईपीएल 2024 (IPL 2024) के समाप्त होने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट फील्ड से संन्यास लेने का ऐलान कर सकते है.

हाल ही में जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से उनके पोस्ट रिटायरमेंट प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि

“मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है, मैं अब भी आईपीएल में क्रिकेट खेल रहा हूँ. यह देखना मेरे लिए भी दिलचस्प होगा कि मैं रिटायरमेंट के बाद क्या करूँगा?, मुझे लगता है कि मैं निश्चित रूप से सेना के साथ कुछ और समय बिताना चाहूंगा क्योंकि बीते कुछ वर्षों से मैं ऐसा कर पाने में असक्षम रहा हूँ.”

पहले भी सेना के साथ समय बिता चूके है धोनी

MS Dhoni

टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुक़ाबला साल 2019 के वर्ल्ड कप (Wolrd Cup) में खेलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ दिनों के लिए जम्मू में मौजूद इंडियन आर्मी (Indian Army) के कैंप में गए थे. वहां पर महेंद्र सिंह धोनी कुछ दिनों के लिए एक भारतीय सैनिक के रूप में कार्यरत थे. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को साल 2010 में भी इंडियन आर्मी की तरफ से मेजर का पद प्रदान किया जा चूका है. जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी को कई बार इंडियन आर्मी के कैंप में देश के जवानों के साथ समय बिताते हुए देखे जा चूके है.

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी ने बना लिया मन, अपने उतराधिकारी के लिए तैयार किए 3 नाम, इस खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजी की भी हामी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!