MS Dhoni
MS Dhoni

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) इस समय IPL 2024 में भाग ले रहे हैं और वो इस साल CSK की टीम में एक विकेटकीपर बल्लेबाज की हैसियत से खेल रहे हैं। कहा जा रहा है कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) के लिए यह सत्र आखिरी साबित हो सकता है।

मगर कुछ दिनों  पहले ही यह खबर आई है कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) आसानी के साथ आईपीएल के आगामी सत्र में भी CSK की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, आईपीएल 2025 में एमएस धोनी (MS Dhoni) खेलने के लिए मोटी रकम वसूलने वाले हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 में खेल सकते हैं MS Dhoni

फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, IPL 2025 भी खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK मालिकों से लेंगे ये मोटी रकम 1

CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में कहा जा रहा है कि, ये इस समय शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और इसके साथ ही इन्होंने विकेट के पीछे भी बेहतरीन काम किया है। इसी वजह से मैनेजमेंट इन्हें मौका देने के बारे में विचार कर सकती है।

कहा जा रहा है कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) की फिटनेस बेहतरीन है और वो टीम के अन्य खिलाड़ियों  की तुलना में ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। इसी वजह से मैनेजमेंट उन्हें रिटेन कर सकती है। हालांकि एक्सपर्ट्स की मानें तो एमएस धोनी (MS Dhoni) आगामी समय इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नजर आ सकते हैं।

मोटी रकम की मांग कर सकते हैं MS Dhoni

एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में कहा जा रहा है कि, IPL 2025 की नीलामी से पहले CSK की मैनेजमेंट इन्हें हर हाल में रिटेन करने की कोशिश कर सकती है। इनके बारे में कहा जाता है कि, CSK की मैनेजमेंट इन्हें इनकी वर्तमान कीमत पर ही रिटेन करने के बारे में विचार कर सकती है। CSK की मैनेजमेंट ने इन्हें आईपीएल के इस सत्र के लिए 12 करोड़ की कीमत में रिटेन किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि, अगर ये पैसों की डिमांड करें तो इन्हें मुहमांगी कीमत मिल सकती है।

Advertisment
Advertisment

कुछ इस प्रकार हैं MS Dhoni के आकड़े

अगर बात करें आईपीएल के इस सत्र में एमएस धोनी (MS Dhoni) के बल्लेबाजी की तो बतौर बल्लेबाज उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है। धोनी इस सत्र में बड़े शॉट्स खेलकर सभी को प्रभावित कर रहे हैं और इसी वजह से कई समर्थक तो इनसे संन्यास से वापसी करने की भी मांग कर रहे हैं। इस सीजन धोनी ने निचले क्रम में आकर 3 पारियों में 255.88 की स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें – केएल कप्तान, पंत सहित कार्तिक-पृथ्वी की वापसी, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान!

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...