Posted inक्रिकेट (Cricket)

दिग्गज का चौंकाने वाला बयान, इस सीजन के बाद मैदान पर नहीं दिखेंगे MS Dhoni, लेंगे रिटायरमेंट

दिग्गज का चौंकाने वाला बयान, इस सीजन के बाद मैदान पर नहीं दिखेंगे MS Dhoni, लेंगे रिटायरमेंट

MS Dhoni Retirement: पिछले कुछ सालों से जब भी आईपीएल का नया सीजन शुरू होने वाला होता है, उससे पहले दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी के संन्यास की चर्चा शुरू हो जाती है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को साल 2020 में छोड़ दिया था लेकिन आईपीएल में वो लगातार खेल रहे हैं। उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है और बल्लेबाजी में भी अलग भूमिका निभाते हैं।

IPL 2026 में भी 44 वर्षीय एमएस धोनी (MS Dhoni) खेलते नजर आने वाले हैं। हालांकि, सीजन के आगाज से पहले धोनी के साथ टीम इंडिया में खेल चुके एक दिग्गज खिलाड़ी ने बड़ा प्रेडिक्शन किया है और उनका मानना है कि आगामी सीजन में हम अंतिम बार धोनी को CSK की जर्सी में देखेंगे।

2026 का IPL सीजन एमएस धोनी (MS Dhoni) का होगा आखिरी?

दिग्गज का चौंकाने वाला बयान, इस सीजन के बाद मैदान पर नहीं दिखेंगे MS Dhoni, लेंगे रिटायरमेंट

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक माना जाता है। इस टीम ने 5 खिताब जीते हैं और सभी एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में जीते हैं। हालांकि, अब धोनी सिर्फ एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में CSK का हिस्सा हैं। इसके बावजूद, धोनी के जिक्र के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की बात पूरी नहीं होती है। दावा तो यह भी किया जाता है कि सीएसके को धोनी की ब्रांड वैल्यू का बहुत फायदा मिलता है, इसी वजह से माही को अभी संन्यास नहीं लेने दिया गया है।

हालांकि, अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान का बड़ा बयान सामने आया है। इरफ़ान का मानना ​​है कि यह महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।

एमएस धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट को लेकर इरफ़ान पठान ने कही बड़ी बात

JioHotstar पर एमएस धोनी (MS Dhoni) की बात करते हुए, इरफ़ान पठान ने कहा:

“एमएस धोनी के बिना सीएसके अधूरी है। हो सकता है कि यह सीज़न उन्हें पीली जर्सी में देखने का आखिरी मौका हो, और उनके बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल है। इस सीजन में धोनी सबको एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुझे नहीं पता कि वह कितने मैच खेलेंगे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से बहुत मदद मिलेगी।”

आईपीएल 2026 के लिए एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कुछ समय पहले टीक चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में नजर आए थे लेकिन कुछ दिन बाद ही वो मुंबई आ गए थे और वहां सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी अटेंड की। इसके बाद, मुंबई में ही टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में देखा और फिर अहमदाबाद में भी फाइनल के लिए पहुंचे। इस तरह धोनी बाहरी चीजों में व्यस्त नजर आए लेकिन जल्द ही उनके वापस से टीम को ज्वाइन करने की संभावना है, क्योंकि सीजन का आगाज 28 मार्च से होना है।

ऐसे में एमएस धोनी (MS Dhoni) का प्रयास चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल नए खिलाड़ियों को टीम में ढालने का होगा। साथ ही कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और विकेटकीपर संजू सैमसन के साथ फ्यूचर की प्लानिंग भी करनी होगी। संजू का टीम में आना, इस बात का संकेत माना जा रहा है कि धोनी शायद अब इस सीजन के बाद खिलाड़ी के रूप में नजर न आएं।

IPL 2026 में CSK के मैचों का शेड्यूल

30 मार्च – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – गुवाहाटी – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
3 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स – चेन्नई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
5 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
11 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – चेन्नई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)

FAQs

एमएस धोनी के संन्यास के बारे में किसने बयान दिया है?
इरफ़ान पठान
IPL 2026 में CSK को अपना पहला मैच किस टीम के खिलाफ खेलना है?
राजस्थान रॉयल्स

यह भी पढ़ें: साल 2026 की सबसे बड़ी सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत 22 तारीख से इस देश से खेलेगा 5-5 टी20-ODI और 2 टेस्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!