MS Dhoni

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के इतिहास के बेहतरीन खिलाड़ियों की अगर बात होगी तो सूची में झारखंड के छोटे शहर रांची से आने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का भी नाम शामिल होगा। माही ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप के अलावा 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जिताया।

विश्व क्रिकेट के दिग्गज कप्तानों में धोनी की भी गिनती होती है। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में वह जितने अच्छे कप्तान रहे हैं, उतने ही अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। कई बार वह इसका नमूना पेश कर चुके हैं। एमएस धोनी द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 टेस्ट सीरीज में लगाया गया दोहरा शतक, उन्हीं ऐतिहासिक पारियों में से एक हैं। आज हम उसी इनिंग के बारे में एक बार फिर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।

Advertisment
Advertisment

जब MS Dhoni के बल्ले से निकले 224 रन

MS Dhoni 224

दरअसल ये वाकया भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली 2013 टेस्ट सीरीज के दौरान हुआ था। दोनों टीमें चेन्नई में स्थित एम चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट में आमने-सामने थी। इस मैच की अगर बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए इस टीम ने पहली पारी में 380 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

इसके जवाब में टीम इंडिया (Team India) एक समय अपने 4 विकेट केवल 196 रनों पर गंवाकर संघर्ष करने पर मजबूर हो गई थी। हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का रौद्र रूप देखने को मिला। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने विस्फोटक अंदाज में 265 गेंदों में 224 रन ठोक डाले। उनकी पारी में 24 चौके व 6 छक्के शामिल थे। वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 84.52 का रहा था।

कुछ ऐसा रहा था मुकाबले का हाल

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 572 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में बनाए गए स्कोर के आधार पर भारत को 192 रनों की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में कंगारू टीम भारतीय स्पिनरों के आगे केवल 241 रन ही बनाकर ढेर हो गई।

Advertisment
Advertisment

इस तरह भारत को जीत के लिए 50 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया था। रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में कुल 12 विकेट हासिल किए थे। हालांकि यह मैच धोनी की 224 रनों की पारी की वजह से इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई।

 

यह भी पढ़ें: बजरंग बली का बहुत बड़ा भक्त है टीम इंडिया का ये युवा खिलाड़ी, 24 घंटे करता हनुमान चालीसा का जाप, राहुल-पंत का बन गया काल