मुकेश चौधरी की जीवनी (Mukesh Choudhary Biography In Hindi):
मुकेश चौधरी एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने 9 नवंबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. उन्हें आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में सीएसके ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.
मुकेश चौधरी का जन्म और परिवार (Mukesh Choudhary Birth and Family):

क्रिकेटर मुकेश चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1996 को राजस्थान के भीलवाड़ा में हुआ था. मुकेश के पिता का नाम गोपाल चौधरी है, जो की एक बिजनेसमैन है और उनकी मां प्रेमबाई चौधरी एक हाउसवाइफ है. मुकेश का एक बड़ा भाई राजेश चौधरी है. मुकेश को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था और उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट खेलना भी शुरू कर दिया था.
मुकेश चौधरी बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Mukesh Choudhary Biography and Family Details):
मुकेश चौधरी का पूरा नाम | मुकेश चौधरी |
मुकेश चौधरी का डेट ऑफ बर्थ | 06 जुलाई 1996 |
मुकेश चौधरी का जन्म स्थान | भीलवाड़ा, राजस्थान, भारत |
मुकेश चौधरी की उम्र | 27 साल |
मुकेश चौधरी की भूमिका | बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज |
मुकेश चौधरी के पिता का नाम | गोपाल चौधरी |
मुकेश चौधरी की माता का नाम | प्रेमबाई चौधरी |
मुकेश चौधरी का भाई का नाम | राजेश चौधरी |
मुकेश चौधरी की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
मुकेश चौधरी की गर्लफ्रेंड का नाम | ज्ञात नहीं |
मुकेश चौधरी का लुक (Mukesh Choudhary Looks):
रंग | सांवला |
आखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
लंबाई | 5 फुट 9 इंच |
वजन | 65 किलोग्राम |
मुकेश चौधरी की शिक्षा (Mukesh Choudhary Education):
मुकेश कुमार ने अपनी शुरुआती शिक्षा पुणे के एक निजी स्कूल से प्राप्त की. स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने मराठवाड़ा मित्रमंडल कॉमर्स कॉलेज, पुणे से ग्रेजुएशन किया.
मुकेश चौधरी का घरेलू क्रिकेट करियर (Mukesh Choudhary Domestic Cricket Career):

मुकेश चौधरी ने 9 नवंबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. रेलवे के खिलाफ अपने पहले रणजी मैच में उन्होंने 25 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया. इसके बाद उन्होंने 7 अक्टूबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की और एक विकेट लिया. मुकेश चौधरी ने 8 नवंबर 2019 को 2019-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी20 डेब्यू किया और 3 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया. मुकेश ने अब तक 13 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3.21 के इकोनॉमी रेट से 38 विकेट लिए हैं.
मुकेश चौधरी का आईपीएल करियर (Mukesh Choudhary IPL Career):

फरवरी 2022 में, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकेश चौधरी को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. उन्होंने 31 मार्च 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. 2022 सीजन में मुकेश ने 13 मैच खेले और 9.32 के इकोनॉमी रेट से 16 विकेट हासिल किए. हालांकि, चोट की वजह से मुकेश चौधरी आईपीएल 2023 में नहीं खेल सके. सीएसके ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया, लेकिन उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला. मुकेश ने अब तक 14 आईपीएल मैच खेले हैं और 9.70 के इकोनॉमी रेट से 16 विकेट लिए.
मुकेश चौधरी का डेब्यू (Mukesh Choudhary Debut):
- प्रथम श्रेणी – 09-12 नवंहक 2017 को रेलवे के खिलाफ, पुणे में
- लिस्ट ए – 07 अक्टूबर 2019 को ओडिशा के खिलाफ, बड़ौदा में
- टी20 – 08 नवंबर 2019 को रेलवे के खिलाफ, चंडीगढ़ में
- आईपीएल – 31 मार्च 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, मुंबई में
मुकेश चौधरी का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Mukesh Choudhary Career Summary):
बॉलिंग –
प्रारूप | कुल मैच | पारी | गेंद | कुल रन | विकेट | औसत | इकोनॉमी रेट | सर्वश्रेष्ठ |
प्रथम श्रेणी (FC) | 13 | 23 | 2371 | 1271 | 38 | 33.44 | 3.21 | 4/99 |
लिस्ट ए (List A) | 19 | 19 | 1043 | 1001 | 25 | 40.04 | 5.75 | 4/67 |
टी20 (T20) | 28 | 28 | 574 | 869 | 32 | 27.15 | 9.08 | 4/46 |
आईपीएल (IPL) | 14 | 14 | 279 | 451 | 16 | 28.19 | 9.7 | 4/46 |
बैटिंग –
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौका | छक्का |
प्रथम श्रेणी (FC) | 13 | 17 | 111 | 25 | 13.87 | 39.64 | 0 | 0 | 21 | 0 |
लिस्ट ए (List A) | 19 | 5 | 18 | 14* | 6.00 | 90.00 | 0 | 0 | 2 | 0 |
टी20 (T20) | 28 | 6 | 23 | 11* | 11.50 | 121.05 | 0 | 0 | 4 | 0 |
आईपीएल (IPL) | 14 | 2 | 6 | 4 | 6.0 | 100.0 | 0 | 0 | 1 | 0 |
मुकेश चौधरी के रिकॉर्ड्स (Mukesh Choudhary Records List):
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के नाम वर्तमान में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. जैसे ही हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, यहां अपडेट कर दिया जाएगा.
मुकेश चौधरी की गर्लफ्रेंड (Mukesh Choudhary Girlfriend):
मुकेश चौधरी की अभी तक शादी नहीं हुई है. वह फिलहाल सिंगल हैं और ना ही उनकी कोई गर्लफ्रेंड है.
मुकेश चौधरी की नेटवर्थ (Mukesh Choudhary Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर मुकेश चौधरी के पास लगभग 14.5 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. उनकी कमाई आईपीएल, घरेलू मैचों और विज्ञापनों से होती है. 2024 आईपीएल सीजन के लिए सीएसके ने उन्हें 20 लाख रुपये में रिटेन किया था. मुकेश चौधरी अपने परिवार के साथ राजस्थान भीलवाड़ा में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जाती है.
- कुल नेटवर्थ – 14.5 करोड़ रुपये
- आईपीएल – 20 लाख रुपये
मुकेश चौधरी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Mukesh Choudhary):
- मुकेश चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1996 को राजस्थान के भीलवाड़ा में हुआ था. मुकेश के पिता गोपाल चौधरी, एक बिजनेसमैन हैं.
- मुकेश को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था और उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी शुरू कर दिया था.
- 2015 में, मुकेश ने टे्वंटी 2 यार्ड्स स्पेशलाइज्ड क्रिकेट अकादमी, पुणे में शामिल हो गए और प्रोफेशनल क्रिकेट सीखा.
- मुकेश ने 9 नवंबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. रेलवे के खिलाफ अपने पहले रणजी मैच में उन्होंने 25 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया.
- उन्होंने 7 अक्टूबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की.
- फरवरी 2022 में, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकेश चौधरी को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.
- मुकेश ने 31 मार्च 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और टूर्नामेंट के 13 मैचों में 9.32 के इकोनॉमी रेट से 16 विकेट हासिल किए.
मुकेश चौधरी की पिछली 10 पारियां (Mukesh Choudhary last 10 Innings):
मैच | रन | विकेट | प्रारूप | तारीख |
---|---|---|---|---|
सीएसके बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | – | 0/27 | टी20 | 05 अप्रैल 2024 |
महाराष्ट्र बनाम सौराष्ट्र | 2 | 2/38 | लिस्ट ए | 02 दिसंबर 2022 |
महाराष्ट्र बनाम असम | – | 0/61 | लिस्ट ए | 30 नवंबर 2022 |
महाराष्ट्र बनाम यूपी | – | 0/50 | लिस्ट ए | 28 नवंबर 2022 |
महाराष्ट्र बनाम सर्विसेस | – | 2/61 | लिस्ट ए | 19 नवंबर 2022 |
महाराष्ट्र बनाम मुंबई | – | 1/62 | लिस्ट ए | 17 नवंबर 2022 |
महाराष्ट्र बनाम बंगाल | – | 2/47 | लिस्ट ए | 15 नवंबर 2022 |
महाराष्ट्र बनाम रेलवे | – | 1/38 | लिस्ट ए | 12 नवंबर 2022 |
महाराष्ट्र बनाम अरुणाचल प्रदेश | – | 0/8 | लिस्ट ए | 22 अक्टूबर 2022 |
महाराष्ट्र बनाम हरियाणा | – | 0/43 | लिस्ट ए | 20 अक्टूबर 2022 |
हमें उम्मीद है कि आपको मुकेश चौधरी की जीवनी (Mukesh Choudhary Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.
FAQs:
Q. कौन हैं मुकेश चौधरी?
A. मुकेश चौधरी एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.
Q. मुकेश चौधरी का जन्म कब और कहां हुआ था?
A. क्रिकेटर मुकेश चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1996 को भीलवाड़ा, राजस्थान में हुआ था.
Q. क्या मुकेश चौधरी शादीशुदा हैं?
A. मुकेश चौधरी की अभी तक शादी नहीं हुई है. वह फिलहाल सिंगल हैं और ना ही उनकी कोई गर्लफ्रेंड है.
Q. मुकेश चौधरी आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?
A. मुकेश चौधरी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं.
Q. मुकेश चौधरी की नेटवर्थ कितनी है?
A. मुकेश चौधरी की कुल नेटवर्थ लगभग 14.5 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें- Arjun Tendulkar Biography: अर्जुन तेंदुलकर की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक तथ्य
ये भी पढ़ें- Prabhsimran Singh Biography: प्रभसिमरन सिंह की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक तथ्य