Sanjiv Goenka set to gift a 4 crore car to Mukul Choudhary: आईपीएल का सफर अपने 18 साल पूरे करने को है और इस दौरान सैकड़ों अनजान खिलाड़ी आए, जिन्होंने मंच का प्रयोग करके अपनी पहचान बनाई और देखते ही देखते स्टार बन गए। इसका बड़ा उदाहरण हार्दिक पांड्या और रिंकू जैसे खिलाड़ी हैं, जो एक गरीब परिवार से आए लेकिन आज अपने खेल के दम पर करोड़ों के मालिक हैं।
अब आईपीएल 2026 में भी एक अनकैप्ड खिलाड़ी ने अचानक से अपना नाम सबकी जुबां पर ला दिया है। यह खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) है, जिसने कल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक कमाल की पारी खेली और अपनी टीम को हार की स्थिति से जीत दिलाई। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मुकुल के प्रदर्शन से खुश होकर LSG के मालिक संजीव गोयनका उन्हें 4 करोड़ की कार तोहफे में देंगे।
मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने KKR के खिलाफ LSG को दिलाई यादगार जीत
21 साल के मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने कल कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसके बारे में शायद उन्होंने भी सपने में नहीं सोचा होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कुछ ही समय में मुकुल जीरो से हीरो बन गए और अपने बारे में क्रिकेट जगत को बता दिया कि आने वाले समय में उनके अंदर क्या करने की प्रतिभा है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में घरेलू टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए और 182 का लक्ष्य रखा।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG के प्रमुख बल्लेबाज आउट होते गए और आयुष बदोनी के अर्धशतक के बावजूद 128 के स्कोर पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। हालांकि, एक छोर पर खड़े मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) कुछ अलग ही इरादे से आए थे। शुरुआत में उन्हें भी शॉट खेलने में समस्याओं का सामना करना पड़ा और इसी वजह से एक समय उनका स्कोर 11 गेंदों में 13 रन था। लग रहा था कि LSG को हार का सामना करना पड़ेगा लेकिन मुकुल ने फिर टॉप गियर में बल्लेबाजी की और छक्कों की झड़ी लगा दी।
आखिरी के तीन ओवरों में मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) का आतंक देखने को मिला, जिसमें उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ की जीत के नायक बने। उन्हें शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
संजीव गोयनका ने खुश होकर मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) को कार गिफ्ट में देने की बात कही
मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) की पारी से LSG के खेमे में शामिल सभी काफी खुश दिखे। वहीं, टीम के मालिक संजीव गोयनका ने उन्हें गले भी लगाया। मुकुल ने भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मैच प्रेजेंटेशन के दौरान गोयनका भावुक हो गए और उन्होंने घोषणा की कि जीत के हीरो मुकुल को 4.10 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज मेबैक जीएलएस कार उपहार में देंगे।
🚨The Greatest Owner Of IPL Sanjiv Goenka🚨
After the post match presentation Sanjiv Goenka got emotional and announced that he will gift Mercedes Benz Maybach GLS worth 4.10 crore to match winner Mukul Chaudhary 🤯 pic.twitter.com/KH7bPjeD6T
— Stubbsy (@spideypant_) April 9, 2026
🚨🚨 GOOD NEWS FOR MUKUL CHOUDHRY 🚨🚨
After a sensational knock against KKR, Sanjiv Goenka has announced a massive reward a brand new Mercedes GLS worth ₹4 crore as a gift! 💰
What a way to celebrate a match-winning performance 👏 pic.twitter.com/MhhwDusJy8
— Muftanal Wohra (@mufatnal_wohraa) April 10, 2026
हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा का कोई पोस्ट या वीडियो LSG की तरफ से शेयर नहीं किया गया है। इसी वजह से कहा नहीं जा सकता कि ये दावा सच है या झूठ।
FAQs
मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ नाबाद रहकर कितने रन बनाए?
संजीव गोयनका के मुकुल चौधरी को कौन सी कार गिफ्ट करने की खबर है?
यह भी पढ़ें: 16 साल के इस गेंदबाज से खौफ में आ गए थे युवराज सिंह, बल्लेबाजी के दौरान की स्लो गेंद कराने की विनती