Mumbai Indians: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है और आगामी सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस बार पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 29 मार्च को एक्शन में नजर आएगी, जब वानखेड़े में उसका सामना तीन बार की विनर कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।
आगामी सीजन में Mumbai Indians खिताब अपना नाम करना चाहेगी, क्योंकि पिछले पांच सीजन से उसके हाथ टाइटल नहीं लगा है। उसने अपना अंतिम खिताब 2020 में जीता था। तब से खिताबी जीत का इंतजार चल रहा है। हालांकि, IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने काफी मजबूत स्क्वाड तैयार किया है। उन्होंने अपने प्रमुख खिलाड़ियों के साथ कुछ नए नामों को भी मिनी ऑक्शन के माध्यम से जोड़ा है।
Mumbai Indians ने 17 खिलाड़ियों को किया था रिटेन, 3 को ट्रेड के माध्यम से किया था शामिल

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में जगह पक्की नहीं हो पाई थी। इसके बावजूद, नीता अंबानी के मालिकाना हक़ वाली टीम ने अपने 17 अहम खिलाड़ियों को रिटेन किया और नीलामी में सिर्फ 2.75 करोड़ के पर्स के साथ उतरी। एमआई ने कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के साथ-साथ दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकेल्टन, मिचेल सैंटनर और विल जैक्स जैसे अहम खिलाड़ियों को बरकरार रखा था।
वहीं, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स, कर्ण शर्मा, लिजाड विलियम्स और रीस टॉपली समेत 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया। वहीं, ट्रेड के माध्यम से शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड और मयंक मारकंडे को अपनी टीम में शामिल किया।
इन 5 खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मिनी ऑक्शन में खरीदा
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए जैसा कि हमने बताया, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये की ही पर्स वैल्यू थी। इसी वजह से एमआई ने कोई बड़ी खरीद नहीं की लेकिन अपनी जरूरत के हिसाब से पांच खिलाड़ी खरीदे। इस दौरान सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में क्विंटन डी कॉक को खरीदा गया, जो 1 करोड़ के बेस प्राइस में एक बार फिर मुंबई की टीम का हिस्सा बन गए। वहीं, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवर, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत को 30-30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा गया।
इस तरह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2026 के लिए अपना 25-सदस्यीय स्क्वाड तैयार किया। एमआई का स्क्वाड काफी संतुलित लग रहा है और उनके पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, जिन्हें काफी ज्यादा अनुभव हैं। वहीं, युवा खिलाड़ी भी काफी प्रतिभाशाली हैं।
IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवर, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत
IPL 2026 के पहले चरण में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मैचों का शेड्यूल
29 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – मुंबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
4 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – दिल्ली – दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय)
7 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस – गुवाहाटी – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मुंबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)