Mumbai Indians are releasing both Rohit Sharma and Hardik Pandya! These 7 players were also removed from the team

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। जिसके चलते टीम प्लेऑफ से बाहर होने की कागार पर खड़ी है। मुंबई इंडियंस (MI) अभी पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर है। टीम को पहले 10 मैचों में 7 हार मिली है।

जिसके चलते अब मुंबई इंडियंस मैनजमेंट आईपीएल 2025 (IPL 2025) में बड़ा फैसला ले सकती है और टीम से कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने के बारे में सोच सकती है। बता दें कि, आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) दोनों को ही अपनी टीम से रिलीज कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

Hardik Pandya हो सकते हैं मुंबई इंडियंस से रिलीज

रोहित शर्मा-हार्दिक पांड्या दोनों को मुंबई इंडियंस कर रही रिलीज! इन 7 खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला 1

आईपीएल 2024 में ऑलराउंडर खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। जिसके चलते टीम हार्दिक पांड्या को अगले सीजन से रिलीज कर सकती है। क्योंकि, साल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है और टीम इस दौरान 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है। जिसके चलते ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि, हार्दिक पांड्या के खराब प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई अगले सीजन पांड्या को अपनी टीम से रिलीज कर सकती है।

रोहित शर्मा का भी नाम है लिस्ट में

जबकि इसके अलावा रोहित शर्मा भी मुंबई इंडियंस टीम से रिलीज किए जा सकते हैं। क्योंकि, रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन कर नहीं पा रहे हैं। जिसके चलते अब मजबूरन मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है। क्योंकि, अब रोहित शर्मा टीम के कप्तान भी नहीं हैं। जबकि मुंबई इंडियंस अब अपने युवा खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है। जिसके चलते टीम रोहित शर्मा की जगह तिलक वर्मा को रिटेन कर सकती है।

ये 7 खिलाड़ी भी हो सकते हैं रिलीज

बता दें कि, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कुछ ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसके चलते टीम अब अपने स्क्वाड से 7 और खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जिसमें पियूष चावला, मोहम्मद नबी, ईशान किशन, आकाश मढ़वाल, श्रेयस गोपाल, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस का नाम शामिल रह सकता है। क्योंकि, ये खिलाड़ी अबतक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। जिसके चलते टीम इन्हें रिलीज कर दूसरे खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल करना चाहेगी।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप कप से ठीक पहले भारतीय फैंस के लिए आई बुरी खबर, शमी-कृष्णा के बाद ये तेज गेंदबाज भी चोटिल होकर बाहर