Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 से पहले ज्यादातर टीमों को अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों की इंजरी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक मुंबई इंडियंस की तरफ से किसी मुख्य खिलाड़ी के इंजर्ड होने की खबर नहीं थी लेकिन अब एक रिपोर्ट ने फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं, क्योंकि इसका संबंध दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से है।
दरअसल, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अभी तक आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम को ज्वाइन नहीं किया है और इस बीच रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस समय बुमराह BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में हैं, जहां आमतौर खिलाड़ी तब ही जाते हैं, जब उन्हें फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या होती है। इसी वजह से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दाएं हाथ का तेज गेंदबाज किसी तरह की इंजरी से जूझ रहा है।
IPL 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हुए चोटिल?

आईपीएल के आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस को अपने अभियान का आगाज 29 मार्च को करना है। इससे पहले टीम के प्री-सीजन कैंप में कप्तान हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा समेत कई प्रमुख खिलाड़ी अभ्यास करने में जुटे हुए हैं लेकिन इन सभी के बीच जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कहीं नहीं नजर आ रहे थे। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह तेज गेंदबाज बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल के आगाज से पहले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हैं। हालांकि, इस बात का पता नहीं लग पाया है कि बुमराह नियमित जांच के लिए आए हैं या फिर चोट से संबंधी समस्या के लिए। मुंबई इंडियंस के फैंस यही चाहेंगे कि उनके मैच विनर गेंदबाजी को इंजरी से जुड़ी को समस्या न हुई हो, क्योंकि बुमराह चोटिल हुए तो फिर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिताब जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि, बुमराह के प्री-सीजन कैंप के लिए एमआई के साथ न जुड़ने की खबरों के बीच इस रिपोर्ट ने जरूर फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) समेत चार खिलाड़ियों को खास वजह से मिली है लंबे ब्रेक की इजाजत
इससे पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल चार खिलाड़ियों को लंबे ब्रेक की अनुमति दी गई है। बता दें कि एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। हालांकि, हार्दिक और तिलक प्री-सीजन कैंप में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन सूर्यकुमार और बुमराह ने अभी टीम को ज्वाइन नहीं किया है।
सूर्या को लेकर बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी देविशा शेट्टी माँ बनने वाली हैं और इसी वजह से वो उनके साथ सीजन के आगाज से पहले समय बिता रहे हैं लेकिन बुमराह को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चला। वहीं, अब उनके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नजर आने की खबर से अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
29 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – मुंबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
4 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – दिल्ली – दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय)
7 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस – गुवाहाटी – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मुंबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
FAQs
IPL 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह के कहां होने की खबर आई है?
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए Team India के स्क्वाड का हुआ ऐलान, MI-RCB के खिलाड़ी बने कप्तान-उपकप्तान