Mumbai Indians doesn't want to give rest this key indian player before T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों पर असर पड़ा रहा है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) इसको ध्यान में रखते हुए अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाने पर विचार कर रही है। हालांकि टीम इंडिया (Team India) की अगर बात करें तो बीसीसीआई (BCCI) अपने खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

इसी बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आगामी विश्व कप (T20 World Cup 2024) के बावजूद भारतीय टीम के एक अहम खिलाड़ी को आराम नहीं देने वाली है। टीम मैनेजमेंट की तरफ से इसपर बड़ा बयान आया है।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस इस खिलाड़ी को नहीं देगी आराम

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इस सीज़न मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्क्वॉड में तीन ऐसे प्लेयर मौजूद हैं, जो आगामी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इसमें रोहित शर्मा जो टीम के कप्तान हैं, हार्दिक पांड्या जो टीम के उपकप्तान हैं और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जोकि भारतीय टीम की बॉलिंग डिपार्टमेंट की जान हैं। मुंबई के बल्लेबाजी कोच केरन पोलार्ड ने बीते दिन एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या टीम मैनेजमेंट बुमराह को आराम देने की सोच रही है। इसपर उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

“मुझे नहीं लगता है कि वो…”

टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) से पहले भारतीय टीम चाहेगी कि उनके सभी खिलाड़ी फिट रहे। हालांकि दो महीने तक चलने वाले आईपीएल 2024 में कई बार प्लेयर्स के लगातार मैच खेलने के चलते चोटिल होने की संभावना रहती है। ऐसे क्रिकेट बोर्ड और फ्रेंचाइजी की यह जिम्मेदारी बनती है, कि वह अपने खिलाड़ियों की फिटनेस का ध्यान रखें। बीते दिन मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच केरन पोलार्ड से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम दिए को लेकर सवाल पूछा। इसपर उन्होंने कहा,

“मुझे नहीं लगता कि इस समय यह मेरी भूमिका और कार्य है। लेकिन देखते हैं क्या होता है। हम सभी यहां पूरा आईपीएल खेलने के लिए हैं। कभी-कभी जब हम अलग-अलग चीजों से बहुत आगे के बारे में सोचते हैं, विश्व कप के बारे में सोचते हैं, तो सभी ये चीज़ें टीम के चयन से पहले भी प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैं,”

“हमारे लिए और हमारे खेमे में, सबसे महत्वपूर्ण बात आईपीएल पूरा खेलना है और देखते हैं उसके बाद क्या होता है। जब वह आईपीएल छोड़ देगा और वह भारतीय टीम में जाएगा, तो मुझे लगता है कि यहीं रियायत मिलेगी।”

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: Free Fire MAX Redeem Codes: 08 मई 2024 के रिडीम कोड्स को भारतीय सर्वर के लिए कर दिया है रिलीज, सबसे पहले मुफ्त में प्राप्त कर पाएंगे गन स्किन्स