nuwan thushara joined mumbai indians for ipl 2024 season

Mumbai Indians: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आयोजन मार्च के महीने में होने वाला है, जिसके लिए सभी टीमें अभी से ही तैयारियों में जुट गई हैं। जिस कड़ी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में एक ऐसे खिलाड़ी को खरीद लिया है, जिसे लोग दूसरा लसिथ मलिंगा (Lasith Malings) बुलाते हैं। और उस खिलाड़ी को मुंबई ने सिर्फ 4.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। जिससे एमआई (MI) का 6ठी बार चैंपियन बनना लगभग तय हो गया है।

तो आइए जानते हैं कि आखिर वो खिलाड़ी कौन है, जिसे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

Advertisment
Advertisment

Mumbai Indians को मिल गया दूसरा मलिंगा!

nuwan thushara joined mumbai indians for ipl 2024 season

दरअसल, आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन मंगलवार को दुबई के कोका कोला एरिना में कराया गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कई स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। उन्हीं खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) हैं, जिन्हें सभी फैंस दूसरा लसिथ मलिंगा कहते हैं। तुषारा को उनके एक्शन की वजह से दूसरा मलिंगा कहा जाता है।

नुवान तुषारा बने मुंबई इंडियंस का हिस्सा

बता दें कि आईपीएल 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने नुवान तुषारा को 4.80 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। नुवान का बेस प्राइस 50 लाख रूपये था। लेकिन उनके बेहतरीन गेंदबाजी स्किल्स की वजह से उन्हें मुंबई ने इतने महंगे में खरीदा था। हालांकि इस प्राइज को महंगा कहना लाजमी नहीं होगा, क्योंकि उनके शामिल होने से मुंबई और मजबूत हो गई है। ऐसे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 6ठी बार ट्रॉफी भी उठा सकती है।

Advertisment
Advertisment

मुंबई जीत सकती है एक और ट्रॉफी

बताते चलें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अब तक कुल 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती है और उन्होंने अपनी अंतिम ट्रॉफी साल 2020 में जीती थी। जिसके बाद से ही मुंबई इंडियंस लगातार हारते जा रही है। इसी समस्या का निजात पाने के लिए मुंबई ने आगामी सीजन के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपना अगला कप्तान बनाया है। साथ ही नुवान जैसे खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने की वजह से उनका ट्रॉफी जीतना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि मुंबई के लिए ये सीजन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह ने बर्बाद किया था करियर, अब 5 करोड़ में RCB ने खरीद अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी