Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर रही मुंबई इंडियंस, हार्दिक-सूर्या-रोहित जैसे कई दिग्गज नाम शामिल

KKR के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर रही Mumbai Indians, हार्दिक-सूर्या-रोहित जैसे कई दिग्गज नाम शामिल

Mumbai Indians likely playing 11 vs KKR: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होना है। इस मैच की चर्चा के साथ-साथ फैंस को सीजन के दूसरे मुकाबले का भी इंतजार है, जिसमें 29 मार्च को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो एमआई का होम ग्राउंड भी है।

घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की पूरी कोशिश जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने की होगी। केकेआर के खिलाफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, इस पर भी सभी की नज़र है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।

KKR के खिलाफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ओपनर के रूप में ये दो खिलाड़ी आ सकते हैं नजर

KKR के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर रही Mumbai Indians, हार्दिक-सूर्या-रोहित जैसे कई दिग्गज नाम शामिल

आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम की ओपनिंग जोड़ी पर सभी की नज़र रहने वाली है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का ओपन करना तय नजर आ रहा है लेकिन एमआई के सामने बड़ा सवाल क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन में से किसी एक को चुनने का होगा। रिकेल्टन ने पिछले सीजन रोहित के साथ बतौर ओपनर खेला था और 350 से ज्यादा रन बनाए थे। वहीं, डी कॉक स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, लेकिन ऑक्शन में एमआई ने उन्हें फिर से खरीदा। वह पहले कई सीजन टीम के साथ रह चुके हैं और अच्छा भी किया है।

ऐसे में काफी हद तक माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ओपनिंग जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक पर दांव लगा सकती है। ये दोनों खिलाड़ी टी20 क्रिकेट का काफी ज्यादा अनुभव रखते हैं और सफल भी रहे हैं।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मिडिल ऑर्डर में एक से एक धुरंधर

पांच बार के मुंबई इंडियंस की खासियत टीम इंडिया का कोर ग्रुप रहा है। इस बार भी उनके साथ कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं, जो हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इनमें से तीन खिलाड़ी हमें कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध मिडिल ऑर्डर में नजर आने की उम्मीद है। ये खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्या एक खिलाड़ी के तौर पर एमआई का हिस्सा हैं और उन्हें नंबर 3 पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।

तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए नंबर 4 पर खेला है लेकिन इस बार उन्हें जरूरत के हिसाब से 5 पर भी उतारा जा सकता है। ऐसा होता है तो फिर हार्दिक अपनी पोजीशन तिलक से स्विच कर सकते हैं। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी जरूरत के हिसाब से चार और पांच पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं, हार्दिक पर गेंदबाजी में भी योगदान देने का जिम्मा होगा।

लोअर ऑर्डर और गेंदबाजी विभाग में इन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस दे सकती है मौका

टॉप 5 के बाद, नंबर 6 पर हमें नमन धीर खेलते नजर आ सकते हैं, जिन्होंने पिछले सीजन काफी प्रभवित किया था और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इसके बाद, नंबर 7 पर इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स या फिर वेस्टइंडीज के शेरफेरन रदरफोर्ड को मौका मिल सकता है। हालांकि, हालिया फॉर्म के हिसाब से जैक्स की दावेदारी ज्यादा मजबूत लग रही है।

नंबर 8 पर न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को रखा जा सकता है, क्योंकि वह भी अपनी किफायती गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह के साथ दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट को रखे जाने की उम्मीद है। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मयंक मारकंडे या फिर शार्दुल ठाकुर को चुना जा सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स/शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर/मयंक मारकंडे।

FAQs

मुंबई इंडियंस को IPL 2026 में अपना पहला मैच किस टीम से खेलना है?
कोलकाता नाइट राइडर्स
IPL 2026 में MI vs KKR मुकाबला कब होना है?
29 मार्च

यह भी पढ़ें: PSL में पहुंचकर शॉक हुए मार्नस लाबुशेन, बोले ‘सच में मैंने कभी कुछ ऐसा नहीं देखा…’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!