Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी में 17 सालों के बाद भारतीय टीम को T20 World Cup जैसे बड़े टूर्नामेंट का विजेता बनाया है। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, आज इन्होंने खुद को एक बेहतर कप्तान के रूप में प्रस्तुत कर दिया।

इसके साथ ही बल्लेबाज के तौर पर भी इन्होंने शानदार खेल दिखाया है। कहा जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल नहीं दिखाते तो फिर भारतीय टीम T20 World Cup टूर्नामेंट को हार जाती।

Advertisment
Advertisment

शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी टीम से निकाले जाएंगे Rohit Sharma

Rohit Sharma

टीम इंडिया (Team India) को 17 सालों के बाद T20 World Cup जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही ये बड़े प्रारूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में कहा जा रहा है कि, T20 World Cup में शानदार खेल दिखाने के बाद भी मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हे बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बहुत अधिक मायूस हो गए हैं।

Rohit Sharma को मुंबई ने हटाया

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2024 के पहले कप्तान के पद से हटा दिया गया था। इन्हें हटाते हुए मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने हार्दिक पंड्या को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है। हालांकि, बतौर कप्तान हार्दिक पंड्या भी मुंबई इंडियंस के लिए बेअसर साबित हुए हैं और इसी वजह से इन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। कहा जा रहा है कि, हार्दिक पंड्या के आ जाने के बाद अब मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा का वर्चस्व कम हो गया है।

Advertisment
Advertisment

इन खिलाड़ियों को भी किया जा सकता है बाहर

मुंबई इंडियंस के बारे में यह खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, मैनेजमेंट आगामी सत्र से पहले अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट ईशान किशन, अर्जुन तेंदुलकर, नमन धीर, तिलक वर्मा, नेहाल वढेर, आकाश माधवाल, जैसे खिलाड़ियों को भी बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर कप्तान, तो गंभीर हेड कोच, श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित! 5 विकेटकीपर्स को मौका

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...