Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित-सूर्या-बुमराह को किया रिलीज! इन 6 बड़े खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2024 के समाप्त होने के बाद से ही सभी टीमें खुद को IPL 2025 की तैयारियों में व्यस्त कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई टीमें अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकती हैं। कहा जा रहा है कि, जिन खिलाड़ियों का मतभेद मैनेजमेंट के साथ रहा है उन्हें हर एक कीमत पर स्क्वाड से बाहर करेगी।

आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बारे में कहा जा रहा है कि, IPL 2025 के पहले मैनेजमेंट अपने स्क्वाड के कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाई दे सकती है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट कई विदेशी खिलाड़ियों को भी स्क्वाड से बाहर कर सकती है।

IPL 2025 से पहले Mumbai Indians कर सकती है सीनियर खिलाड़ियों को बाहर

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित-सूर्या-बुमराह को किया रिलीज! इन 6 बड़े खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला 1

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने IPL 2024 के पहले रोहित शर्मा को टीम के कप्तान पद से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इसी वजह से मैनेजमेंट और टीम के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों के बीच मतभेद हुए थे। टीम में उपजे इसी मतभेद को मिटाने के लिए मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को बाहर निकाला जा सकता है।

इन 6 खिलाड़ियों भी मैनेजमेंट करेगी बाहर

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की स्क्वाड में कई बड़े बदलाव होते हुए दिखाई दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि,जो खिलाड़ी रोहित शर्मा के करीबी हैं उन सभी खिलाड़ियों को मैनेजमेंट के द्वारा चुन-चुन कर स्क्वाड से बाहर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानने तो IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट पीयूष चावला, तिलक वर्मा, टिम डेविड, आकाश माधवाल, नेहाल वढेरा और शम्स मुलानी जैसे खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर का रस्ता दिखाने के बारे में विचार कर सकती है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर मुंबई के समर्थकों के द्वारा कैंपेन भी चलाए जा रहे हैं।

हार्दिक पंड्या ही रहेंगे IPL 2025 में टीम के कप्तान

कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट IPL 2025 के लिए हार्दिक पंड्या को ही अपनी टीम की कमान सौंपेगी। हार्दिक पंड्या IPL 2024 में एक कप्तान के तौर पर असफल हुए हैं और इसी वजह से माना जा रहा था कि, मैनेजमेंट इन्हें कप्तान नहीं बनाएगी। मगर हालिया समीकरणों ने सभी कयासों को पीछे छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें – अपने ही देश से गद्दारी कर गया ये खिलाड़ी, रातोंरात आयरलैंड से कर लिया टेस्ट डेब्यू, अब अर्धशतक जड़ मचाया कोहराम

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!