Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 से पहले मुंबई में बड़ा बदलाव, बुमराह-रोहित को नीता अंबानी ने टीम से निकाला! इन 8 खिलाड़ियों को भी टीम से किया रिलीज

Mumbai Indians
Mumbai Indians

Mumbai Indians: हाल ही में IPL 2024 खेला गया है और इस मेगा इवेंट के बाद अब सभी टीमें अपने आगामी सत्र के लिए तैयारियों में जुट गई हैं। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, सबसे सफलतम फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अब अपने कई खिलाड़ियों को बाहर करने के बारे में विचार कर लिया है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट आगामी सत्र से पहले अपनी टीम में कई बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीता अंबानी अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है।

Rohit Sharma की हो सकती है Mumbai Indians से छुट्टी

IPL 2025 से पहले मुंबई में बड़ा बदलाव, बुमराह-रोहित को नीता अंबानी ने टीम से निकाला! इन 8 खिलाड़ियों को भी टीम से किया रिलीज 1

जब से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम के कप्तान पड़ से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था तभी से खबरें वायरल हो रही थी कि, ये आगामी सत्र से टीम के साथ नहीं जुड़ना चाहते हैं। इस सत्र मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए इन्होंने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा ने इस सत्र में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए 14 मैचों की 14 पारियों में 32.08 की औसत और 150.00 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से एक शतकीय और 1 अर्धशतकीय पारी भी निकली है।

जसप्रीत बुमराह भी होंगे Mumbai Indians से बाहर

जैसे ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाया गया था वैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर आई थी कि, अब रोहित शर्मा के गुट का कोई भी खिलाड़ी पंड्या की कप्तानी में खेलने के लिए इच्छुक नहीं है। चूंकि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) रोहित शर्मा के सबसे करीबी माने जाते हैं इसी वजह से अब ये भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। जसप्रीत बुमराह ने इस सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 13 मैचों की 13 पारियों में 16.80 की औसत और 6.48 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये खिलाड़ी भी होंगे Mumbai Indians से बाहर

कहा जा रहा है कि, टीम की मालकिन नीता अंबानी अपने स्क्वाड में रोहित शर्मा के गुट के किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं करना चाहती हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट आईपीएल 2025 से पहले सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, टिम डेविड, तिलक वर्मा, आकाश माधवाल, शम्स मुलानी, मोहम्मद नबी और अर्जुन तेंदुलकर को बाहर निकालने के बारे में विचार कर सकती है।

इसे भी पढ़ें – तलाक की वजह से देनी हैं 70% संपत्ति, जानें कितनी हैं हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ, कितने करोड़ नताशा के हिस्से में आएंगे

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!