Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मुंबई इंडियंस में बने 2 गुट, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों ग्रुप के खिलाड़ियों के नाम आए सामने

Mumbai Indians
Mumbai Indians

IPL की सबसे सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए इस समय कुछ भी बेहतर नहीं हो रहा है और आपसी मतभेद की वजह से टीम में कलह की स्थिति पैदा हो गई है। कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अपने नेतृत्व और मैनेजमेंट के फैसलों और रवैयों से खुश नहीं हैं और इसकी वजह से टीम के कई खिलाड़ियों के ऊपर आईपीएल 2024 के कैंप को न जॉइन करने का आरोप लगाया जा रहा है। सुनने में आया है कि, मैनेजमेंट के फैसलों की वजह से खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और अब खिलाड़ी दो गुटों मे बंट चुके हैं।

इस वजह से बढ़ा मामला

मुंबई इंडियंस में बने 2 गुट, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों ग्रुप के खिलाड़ियों के नाम आए सामने 1

दरअसल बात यह है कि, IPL 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान के पद से हटाते हुए उनकी जगह पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान नियुक्त किया था।

इसके बाद से ही रोहित शर्मा के समर्थकों के द्वारा सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस और मैनेजमेंट के द्वारा कई प्रकार के कैंपेन चलाए गए और इन्हें पुनः कप्तान बनाने की माग की गई। लेकिन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने सभी मांगों को अमान्य मानते हुए हार्दिक पंड्या को ही कप्तान नियुक्त कर दिया।

दो गुटों में बंट गए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी

कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा जब रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया तभी से खिलाड़ी दो खेमों में बंट गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक ग्रुप शर्मा के साथ तो वहीं दूसरा ग्रुप कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ देखा जा रहा है।

हालांकि, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मैनेजमेंट ने कहा कि, खिलाड़ियों के बीच में किसी भी प्रकार का मनमुटाव नहीं है और सभी खिलाड़ी एक साथ खेलने के लिए बेकरार बैठे हैं।

रोहित शर्मा के गुट में हैं ये खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अब दो गुटों में बंट चुकी है और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के ग्रुप में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए थे। हालांकि इसके अलावा भी टीम के कई नए खिलाड़ी भी रोहित शर्मा के गुट में शामिल हैं।

अगर बात की जाए रोहित शर्मा के गुट के बारे में तो इसके अंदर सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, जेसन बेहरनड्रॉफ, पीयूष चावला, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

कुछ इस प्रकार से है हार्दिक पंड्या का हाल

अगर बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नवनिर्वाचित कप्तान हार्दिक पंड्या के खेमें की तो इसमें युवा खिलाड़ियों का जमावड़ा है। इंटरनेट पर मौजूद खबरों की मानें तो हार्दिक पंड्या के गुट में ईशान किशन, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, अंशुल कंबोज और शिवालिक शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी नए खिलाड़ी हैं और ऐसे में रोहित शर्मा के साथ इंकी बान्डिंग उतनी अच्छी नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें – रोहित समेत इन 3 खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस स्क्वॉड में देखना नहीं चाहते हार्दिक पांड्या, लेकिन मजबूरी में देंगे मौका

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!