Posted inक्रिकेट (Cricket)

मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ उम्मीदें अधर में, इतने मैच और हारी तो हो जाएगी प्लेऑफ़ की रेस से बाहर

Mumbai Indians की प्लेऑफ उम्मीदें अधर में, इतने मैच और हारी तो हो जाएगी प्लेऑफ़ की रेस से बाहर

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 को शुरू हुए मुश्किल से दो सप्ताह भी नहीं हुए लेकिन कुछ टीमों के प्लेऑफ की राह अभी से मुश्किल नजर आने लगी है। इनमें एक नाम पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का भी है, जो एक जबरदस्त स्क्वाड के साथ भी अच्छा करने में जूझ रही है। मुंबई की टीम ने आखिरी बार 2020 के सीजन में खिताब जीता था लेकिन इसके बाद से ना तो टाइटल नसीब हुआ और ना ही फाइनल में खेलना।

हालांकि, मौजूदा सीजन के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का स्क्वाड देखकर उससे धमाकेदार प्रदर्शन की आस थी और इसका हिंट उसने जीत के साथ शुरुआत करके भी दिया था लेकिन फिर टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स ने थमाई मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को IPL 2026 में दूसरी हार

राजस्थान रॉयल्स ने थमाई मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को IPL 2026 में दूसरी हार

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर धमाकेदार अंदाज में अभियान का आगाज किया था लेकिन इसके बाद कुछ भी उनके लिए सही नहीं रहा। जहां पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कल यानी 7 अप्रैल को बारिश से बाधित मैच में 27 रनों से राजस्थान रॉयल्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।

गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में बारिश की वजह से सिर्फ 11-11 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 150 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बल्लेबाजी धराशाई हो गई और टीम 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई।

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टॉप 5 में भी नहीं

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस को लगातार दो हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। जहां केकेआर के खिलाफ जीत के बाद, टीम टॉप 5 में शामिल थी लेकिन इसके बाद मैच दर मैच उसे नीचे ही जाना पड़ा। मौजूद समय में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने 3 मैचों में 1 जीत दर्ज की और 2 हार का सामना किया। इस वजह से उसके खाते में 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.715 है। पॉइंट्स टेबल में मुंबई की टीम सातवें स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में जगह बनाने का समीकरण

आईपीएल में आमतौर पर 18 अंक के साथ प्लेऑफ में डायरेक्ट एंट्री मिलने की 99% से ज्यादा संभावना रहती है। हालांकि, 16, 14 और 12 अंक पर भी कई बार टीमों को अंतिम 4 में जगह मिली है। हालांकि, 16 अंक के साथ ज्यादा मशक्कत की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन इससे कम अंक होने पर अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ता है।

इसी वजह से अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 18 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह बनानी है तो अपने शेष 11 मैचों में से 8 जीतने होंगे। वहीं, अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती है तो उसे शेष मैचों में से 7 में जीत दर्ज करनी होगी। इससे उसे 14 अंक मिलेंगे और 2 पहले से उसके खाते में हैं। ऐसे में 16 अंकों के साथ उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुल सकते हैं। हालांकि, इससे कम जीत मिलती हैं तो फिर अन्य टीमों के नतीजे भी अहम हो जाएंगे।

सरल भाषा में कहें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब शेष 11 मैचों में 3 या 4 हार से ज्यादा नहीं झेल सकती है। क्योंकि इससे ज्यादा हार का सामना किया तो फिर टॉप 4 का टिकट मुश्किल में पड़ जाएगा।

FAQs

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने अभी तक कितनी हार का सामना किया है?
2
मुंबई इंडियंस को अभी IPL 2026 में लीग स्टेज के दौरान शेष कितने मैच खेलने हैं?
11

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद खत्म होगा इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का करियर? अगले ऑक्शन में नहीं मिलेगा कोई खरीददार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!