NED vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का 34वां मुकाबला नीदरलैंड और अफगानिस्तान (NED vs AFG) के बीच लखनऊ के इकाना मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 179 रनों पर ऑल आउट हो गई। 180 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीत कर वर्ल्ड कप में अपनी चौथी जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जाने की अपनी उमीदों को जिंदा रखी है।
नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले का मैच हाइलाइट्स

नीदरलैंड की पारी
पहले 10 का हाल
मुजीब उर रहमान ने पहले ही ओवर में बर्रेसी को आउट कर अपना 100वां वनडे विकेट हासिल किया।
राशिद खान ने ओडॉउड को रन आउट करने के चक्कर में हुए चोटिल।
ओडॉउड और एकरमैन ने लगाए शानदार शॉट।
दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की।
पिछले मैच के हीरो रहे फारूकी ने काफी रन लुटाए और अपने पहले स्पैल में खराब दिखे।
10 ओवर के बाद नीदरलैंड ने बनाए 66/1 रन।
11 से 40 ओवर का हाल
मैक्स ओडॉउड हुए 42 रन बनाकर रन आउट।
नबी ने बनाया नीदरलैंड के ऊपर दवाब।
पहले 2 ओवर में दिए मात्र 3 रन।
राशिद खान ने अपने पहले ओवर में दिए मात्र 3 रन।
एकरमैन भी हुए 29 रन बनाकर रन आउट।
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स भी हुए बिना खाता खोले रन आउट।
नबी ने किया बैस डी लीड को आउट।
नबी ने डाला विकेट मेडेन।
नीदरलैंड के 5 विकेट मात्र 97 रन पर ही गिरे।
अफगानिस्तान ने गवाया अपना दोनों रिव्यु।
नूर अहमद ने किया साकिब ज़ुल्फ़िकार को आउट।
नबी ने किया वैन वीक को आउट।
एंगेलब्रेक्ट ने पूरा किया अपना अर्धशतक।
एंगेलब्रेक्ट भी हुए 58 रन बनाकर रन आउट।
राशिद खान को नहीं मिला एक भी विकेट।
40 ओवर तक नीदरलैंड ने बनाए 167/8 रन।
41 से 46.3 ओवर का हाल
नूर अहमद ने झटका अपना दूसरा विकेट।
नबी ने झटका अपना तीसरा विकेट।
नीदरलैंड की पारी 46.3 ओवर में 179 रनों पर सिमटी।
नीदरलैंड के चार बल्लेबाज हुए रन आउट।
नीदरलैंड की पारी में लगे कुल 19 चौके।
अफगानिस्तान की पारी का हाल
पहले 10 ओवर
आर्यन दत्त के पहले ओवर में बने 9 रन।
अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने की सधी शुरुआत।
गुरबाज ने लगाया वैन बीक की गेंद पर शानदार चौका।
वैन बीक ने किया गुरबाज़ को आउट, नीदरलैंड को मिली बड़ी सफलता।
वैन मीकरन के ओवर में लगे 3 चौके।
10 ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 55/1 रन।
अफगानिस्तान ने जीता 7 विकेट से मुकाबला
वैन डेर मेर्वे ने किया जादरान को आउट।
रहमत शाह और शहीदी ने संभाली अफगानिस्तान टीम की पारी।
रहमत शाह ने की तेजी से बल्लेबज़ी।
दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई 50 रनों की पार्टनरशिप।
रहमत शाह ने पूरा किया 47 गेंदों में अपना अर्धशतक।
शहीदी ने लगाया लगातार 2 चौके।
रहमत शाह 52 रन बनाकर हुए आउट।
अज़मतुल्लाह ने लगाए लगातार 2 चौके।
शहीदी ने पूरा किया अपना इस वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक।
शहीदी ने चौका लगाकर टीम को दिलाई जीत।
अफगानिस्तान की पारी में लगे कुल 21 चौके।