neither-pandya-nor-bumrah-now-the-24-year-olds-child-will-become-the-captain-of-all-three-formats-will-handle-the-responsibility-after-rohit-sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): टीम इंडिया को 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को 5 जून को अपना पहला मुकाबला खेलना है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ सकते हैं।

जिसके चलते अभी से इस बात की चर्चा चल रही है कि, हिटमैन के बाद टीम इंडिया की कप्तानी किस खिलाड़ी को मिल सकता है। वहीं, अब ऐसा माना जा रहा है कि, टीम इंडिया की कप्तानी अब एक युवा भारतीय खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है। जिसकी भविष्वाणी टीम इंडिया के एक पूर्व खिलाड़ी ने भी कर दी है।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma अब छोड़ सकते हैं कप्तानी

न पांड्या, न बुमराह अब 24 वर्षीय का बच्चा बनेगा तीनों फॉर्मेट का कप्तान, रोहित शर्मा के बाद संभालेगा जिम्मेदारी 1

टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब बहुत जल्द ही टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 में हार मिली थी। जिसके चलते रोहित शर्मा अब टी20 वर्ल्ड कप के बाद वाइट बॉल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ सकते हैं।

जबकि साल 2025 में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल बाद रोहित टेस्ट फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली के बाद से कर रहे हैं और उन्होंने अबतक तीन आईसीसी ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुकें हैं।

रोहित के बाद यह खिलाड़ी को सकता है कप्तान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बाद टीम की कप्तानी 24 वर्षीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तान बनाया जा सकता है। गिल इस समय टीम इंडिया की तरफ से तीनों फॉर्मैट में खेलते हैं और उन्हें टीम इंडिया का अगला सुपरस्टार माना जा रहा है।

Advertisment
Advertisment

गिल अभी आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित भी किया है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी बड़ी भविष्वाणी की है और बताया है कि, रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ही टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं।

हार्दिक और बुमराह भी है कप्तान बनने के दौड़ में

बता दें कि, रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है। क्योंकि, बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों पर नजर बनाई रखी है। जिसके चलते ऐसे माना जा रहा है कि, ये दोनों खिलाड़ी भी कप्तानी की रेस में बने हुए हैं। हालांकि, अब सुरेश रैना के बयान से ऐसा लगता है कि, शुभमन गिल भी टीम इंडिया की कप्तानी में रेस बने हुए हैं।

Also Read: इस महारिकॉर्ड से महज़ चंद रन दूर हैं विराट, ऐसा करते ही बन जाएंगे IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी