GT: गुजरात टाइटंस की हालत आईपीएल 2024 में बद से बदतर होती जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हीं के घर में आकर बुरी तरह पराजित कर दिया। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर सवालिया निशान खड़ा हो गया। गुजरात (GT) की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। एक फैन ने तो उनकी तुलना टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम आरसीबी तक से कर डाली है। आइए उनके कुछ रिएक्शन देखते हैं।
GT को मिली टूर्नामेंट की सबसे शर्मनाक हार

आईपीएल 2024 का मैच नंबर-32 दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा था। दिल्ली ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने आई गुजरात की बल्लेबाजी बेहद शर्मनाक रही। वह अपने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। आखिर में दिल्ली ने उन्हें 17.3 ओवर में 89 के स्कोर पर समेट दिया।
इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली कैपिटल्स 11.5 ओवर पहले ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया। उन्होंने 6 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही दो अंक हासिल कर लिए। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने तीन विकेट हासिल किए थे।
सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया
Abbe, Yeh Gujarat Titans hai ya RCB? pic.twitter.com/GTjafV1ga8
— Luna ୨ৎ (@caramelee_55) April 17, 2024
GUJARAT TITANS beat RCB by 40 runs
Mukesh Kumar starred with a 3 wicket haul.#GTvsDC #DCvsGT #RishabhPant pic.twitter.com/J9UC09Ht1A
— Vivek Panchal 🇮🇳 (@Vivekpanchaal) April 17, 2024
Ashish Nehra To Gujarat Titans Batsman..#GTvsDC #GTvDC Rishabh Pant#RishabhPant #ShubhmanGill pic.twitter.com/w5ETeSF24N
— 𝑨𝑵𝑲𝑰𝑻 𝒙 𝑹𝑪𝑩 👑 (@AnkitxRCB) April 17, 2024
GUJARAT TITANS BUNDLED OUT FOR 89 RUNS…..!!!!
– Lowest score in IPL 2024,
Not RCB this time 😁#DCvsGT— Ayush Gurjar (@Ayush_Gurjar18) April 17, 2024
1 Trade Ruined 3 Teams
Gujarat Titans
Mumbai Indians
RCB
— Helena Berkeley (@ThunderBearFire) April 17, 2024
यह भी पढ़ें: VIDEO: बिल्ली से भी तेज निकले आवेश खान, 1 सेकंड से भी कम समय में लपका अविश्वनीय कैच