Posted inक्रिकेट

नई फ्रेंचाइजी लेकिन आदत पुरानी, इस खिलाड़ी ने IPL में खाई रन न बनाने की कसम

नई फ्रेंचाइजी लेकिन आदत पुरानी, इस खिलाड़ी ने IPL में खाई रन न बनाने की कसम 1

IPL में खिलाड़ियों का फ्रेंचाइजी बदलना एक आम बात है। हर साल नीलामी होती है, जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर नई टीमों के साथ अनुबंध करते हैं। कुछ खिलाड़ी अपनी धमाकेदार पारी से पूरे सीजन में तहलका मचाते हैं तो वहीं कुछ प्लेयर्स ऐसे भई हैं जो पूरे सीजन टीम का बेरागर्क करते हैं।

ऐसे भी एक खिलाड़ी आईपीएल के 18वें सीजन में भी खेल रहा है जिसने फ्रेंचाइजी तो बदल ली है लेकिन बहुत खराब प्रदर्शन कर रहा है। ये खिलाड़ी आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का हिस्सा है। तो चलिए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी।

आईपीएल 2025 में मैक्सवेल की खराब शुरुआत

नई फ्रेंचाइजी लेकिन आदत पुरानी, इस खिलाड़ी ने IPL में खाई रन न बनाने की कसम 2

हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम ग्लेन मैक्सवेल है। ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में बहुत खराब प्रदर्शन किया है। मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए, वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

इतनी बार शून्य पर आउट हुए मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह आईपीएल के 135 मैचों में 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए, वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। मैक्सवेल 10वीं बार गोल्डन डक (पहली गेंद) पर आउट हुए हैं। मैक्सवेल के अलावा सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा 18 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल करियर

ग्लेन मैक्सवेल एक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई टीमों के लिए खेला है। उन्होंने अपने विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी है। मैक्सवेल आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में 135 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 157.19 के स्ट्राइक रेट से 2771 रन बनाए हैं।
IPL में उनके नाम 18 अर्धशतक हैं। उन्होंने आईपीएल में 38 विकेट भी लिए हैं। आईपीएल 2014 में, मैक्सवेल ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 552 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने कई तेज अर्धशतक लगाए थे।

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम में नहीं मिला मौका, तो सड़क पर जलेबी बेचने को मजबूर हुआ ये खिलाड़ी, घर चलाने के लिए छोड़नी पड़ी फील्ड

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!