Finn Allen 34 Balls Century: न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी फिन एलन की गिनती उन प्लेयर्स में होती है, जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। एलन अपने दिन पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं और इसका नमूना वो कई बार दिखा चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल के साथ-साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी उनके नाम कई धुआंधार पारियां दर्ज हैं।
ऐसी ही एक पारी फिन एलन (Finn Allen) ने इसी साल जून में मेजर क्रिकेट लीग में खेली थी और अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी से एक जबरदस्त वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया था।
MLC 2025 में फिन एलन ने वाशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाजों का कर दिया बुरा हाल

अमेरिका के प्रमुख टी20 टूर्नामेंट मेजर क्रिकेट लीग 2025 में फिन एलन (Finn Allen) सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने पहले ही मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से समा बांध दिया। एलन ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली 14 गेंदों में बाकी के 50 रन बनाते हुए मात्र 34 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया।
फिन एलन (Finn Allen) की पारी की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने बाउंड्री में चौकों की तुलना में लगभग चार गुना छक्के लगाए। उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की और गेंद को कई बार सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया।
Finn Allen ने की छक्कों की बारिश
फिन एलन (Finn Allen) ने 34 गेंदों में अपना शतक पूरा करने के बाद भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 150 का आंकड़ा भी पार करने में सफल रहे। उनकी पारी का अंत मिचेल ओवेन ने किया लेकिन इससे पहले एलन ने 51 गेंदों में 296.07 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चौके सिर्फ 5 लगाए लेकिन छक्के 19 जड़े। इस तरह बाउंड्री की मदद से एलन ने कुल 134 रन बनाए।
फिन एलन के तूफ़ान के कारण ही उनकी टीम ने 20 ओवर में 269/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम की टीम 146 पर ढेर हो गई और 123 रन से मुकाबला गंवा दिया।
छक्कों की बारिश से फिन एलन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ अपनी 151 रनों की पारी में 19 छक्के लगाकर फिन एलन (Finn Allen) ने टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल और साहिल चौहान के नाम दर्ज था।
इन दोनों ने 18-18 छक्के लगाए थे। गेल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान ऐसा किया था। जबकि साहिल ने जब 41 गेंदों में नाबाद 144 रन बनाए थे, उस दौरान 18 छक्के जड़े थे।
T20 में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
| क्रमांक | बल्लेबाज़ | छक्के | टीम | विपक्षी टीम | मैदान | मैच की तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | फिन एलन | 19 | साउदर्न फायर्स (SF) | वाशिंगटन फ्रीडम | ओकलैंड | 12 जून 2025 |
| 2 | क्रिस गेल | 18 | रंगपुर राइडर्स | ढाका डायनामाइट्स | मीरपुर | 12 दिसम्बर 2017 |
| 3 | साहिल चौहान | 18 | एस्टोनिया | साइप्रस | एपिस्कोपी | 17 जून 2024 |
| 4 | क्रिस गेल | 17 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | पुणे वॉरियर्स | बेंगलुरु | 23 अप्रैल 2013 |
| 5 | पुनित बिष्ट | 17 | मेघालय | मिज़ोरम | चेन्नई | 13 जनवरी 2021 |
न्यूजीलैंड के लिए T20I में ऐसा रहा है फिन एलन का रिकॉर्ड
28 वर्षीय फिन एलन (Finn Allen) ने साल 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। हालांकि, वह अपने करियर में ज्यादातर अंदर-बाहर ही होते रहे लेकिन उन्होंने कुछ कमाल की पारियां भी खेली और शतक जड़े। एलन ने अभी तक 52 टी20 इंटरनेशनल में 25.19 की औसत से 1285 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 163.27 का है।
FAQs
फिन एलन ने कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?
फिन एलन ने किस टूर्नामेंट में 34 गेंदों में शतक बनाया?
यह भी पढ़ें: अफ्रीका के साथ 3 ODI के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, 4 दुबले-पतले खिलाड़ियों को भी मौका