IPL 2026: फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे बड़ा टूर्नामेंट IPL को माना जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी और इसने कुछ ही सीजन में सफलता के नए मुकाम हासिल कर लिए। अब तक आईपीएल के 18 सीजन हो चुके हैं और अब 19वां सीजन खेला जाना है, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इस लीग में खेलने के लिए कई बार खिलाड़ी अपनी नेशनल टीम को भी प्राथमिकता नहीं देते हैं।
ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है और IPL 2026 में खेलने के लिए एक विदेशी गेंदबाज ने अपनी राष्ट्रीय टीम की आगामी टी20आई सीरीज में नहीं खेलना का फैसला किया है। यह खिलाड़ी जल्द भारत आएगा और लीग के आगामी सीजन के लिए अपनी टीम के साथ जुड़ जाएगा।
इस खिलाड़ी ने IPL 2026 के लिए छोड़ी अपनी नेशनल टीम की आगामी सीरीज

आईपीएल के आगामी सीजन में शुरुआत से ही उपलब्ध रहने और उससे पहले टीम के साथ अभ्यास करने के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया है। इसी वजह से उनका नाम स्क्वाड में नहीं है। हेनरी ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था और टूर्नामेंट के बीच में अपनी पत्नी के दूसरी बार माँ बनने के कारण घर भी गए थे। हालांकि, फिर उन्होंने वापस आकर टीम को ज्वाइन कर लिया था और सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला भी खेला था।
हालांकि, अब उन्होंने 15 से 25 मार्च के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, IPL 2026 के लिए भारत आने से पहले हेनरी घर पर रहेंगे, ताकि वो अपने नवजात बच्चे के साथ समय बिता सकें। इसके बाद, वो भारत आएंगे और आईपीएल में हिस्सा लेंगे।
IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स में मैट हेनरी हैं शामिल
न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को IPL 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना है। जिस तरह से CSK का कॉम्बिनेशन लग रहा है, उसे देखते हुए पूरी उम्मीद है कि हेनरी को गेंद के साथ अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस तेज गेंदबाज को चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन के दौरान 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था। हेनरी को तीनों ही फॉर्मेट में घातक गेंदबाज माना जाता है।
टी20 क्रिकेट में मैट हेनरी नई गेंद से मूवमेंट हासिल कर बल्लेबाजों को तंग करते हैं और फिर बाद के ओवरों में अपनी विविधता दिखाते हैं। ऐसे में चेन्नई की टीम को हेनरी से IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
IPL में मैट हेनरी को नहीं मिले हैं ज्यादा मौके
विदेशी तेज गेंदबाजों की आईपीएल में काफी ज्यादा डिमांड होती है लेकिन मैट हेनरी को अपना हुनर दिखाने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। हालांकि, इसके पीछे टीम कॉम्बिनेशन और हेनरी की इंजरी की परेशानी भी बड़ी वजह रही। अभी तक हेनरी ने आईपीएल में दो ही टीमों के लिए मुकाबले खेले हैं, जिसमें पंजाब किंग्स (2017) और लखनऊ सुपर जायंट्स (2024) का नाम शामिल है। हेनरी के नाम छह मैचों में दो विकेट दर्ज हैं। उनके आंकड़े काफी साधारण हैं लेकिन अब वो पहले की तुलना में बहुत ही बेहतर गेंदबाज हैं और इस सीजन उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें भी होंगी।
FAQs
IPL 2026 के लिए मैट हेनरी ने किस सीरीज को छोड़ने का फैसला किया है?
IPL 2026 के लिए मैट हेनरी किस टीम में शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह अब नहीं खेलेंगे टी20I मैच, इस वजह से लिया बड़ा फैसला