रोहित शर्मा (Rohit Sharma): टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में साउथ अफ्रीका और इंडिया (SA vs IND) के बीच फाइनल मुकाबला बारबाडोस के मैदान पर खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत हासिल कर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाई। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन की।
जिसके चलते टीम ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल रही। जिसके
बाद अब आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा को दोबारा मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी मिल सकती है। क्योंकि, मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी अब अपना मन बदल सकती हैं।
Rohit Sharma बन सकते हैं कप्तान!

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से मुंबई इंडियंस टीम ने कप्तानी छीन ली थी। जिसके चलते टीम की कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने की थी। लेकिन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था।
जबकि अब टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी दोबारा मिल सकती है। रोहित शर्मा को अब नीता अंबानी दोबारा मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी सौंप सकती है। रोहित को हमें आईपीएल 2025 में दोबारा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते दिख सकते हैं।
भारत को रोहित ने बनाया चैंपियन
बता दें कि, टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। लेकिन बारबाडोस के मैदान पर टीम इंडिया ने 11 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन बनी है। जिसके बाद सभी ही भारतीय फैंस रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचा है और बिना कोई मुकाबला हारे ही ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद टी20I फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते कई फैंस अभी सदमे में हैं।
मुंबई इंडियंस को भी दिला चुकें हैं 5 बार ट्रॉफी
आईपीएल में भी रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान हैं। क्योंकि, उन्होंने महज 10 साल की ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार ट्रॉफी जीता दिया है। मुंबई इंडियंस ने रोहित को साल 2013 में कप्तान बनाया था। जिसके बाद उनसे आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी छीन ली गई।
रोहित शर्मा अब दोबारा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते दिख सकते हैं और हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस अपना उपकप्तान बना सकती है। टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी बेहद ही शानदार रही है।
Also Read: कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी किया संन्यास का ऐलान, साथ में इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने भी टी20 क्रिकेट को कहा अलविदा