टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए यह समय बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है और कोई भी काम उनके पक्ष में नहीं हो रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को वर्ल्डकप के फाइनल में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है और इसी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर तेजी के साथ ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रोलर्स के द्वारा यह मांग की जा रही है कि, रोहित शर्मा को अब मैनेजमेंट के द्वारा कप्तान के पद से हटाया जाए।
टीम इंडिया के साथ-साथ अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए कुछ भी बेहतर नहीं हो रहा है और अब ऐसा कहा जा रहा है कि, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी से भी मैनेजमेंट के द्वारा बाहर किया जा सकता है। जी हाँ कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा हुआ है कि, मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) रोहित शर्मा को टीम से बाहर निकालने के बारे में विचार कर सकती हैं और उनकी जगह पर अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
रोहित शर्मा को टीम से बाहर कर सकती हैं नीता अंबानी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हैं और मौजूदा समय में रोहित शर्मा की गिनती आईपीएल इतिहास के बेहतरीन कप्तानों में की जाती है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को 5 मर्तबा (साल 2013, 2015, 2017, 19 और 2020) चैंपियन बनाया है।
लेकिन पिछले 3 सालों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस के लिए बतौर बल्लेबाज और एक कप्तान के तौर पर प्रदर्शन करने में असफल हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता मालकिन, अपने टीम के कप्तान रोहित शर्मा को टीम से बाहर निकाल सकती हैं और उनके जगह पर नए खिलाड़ियों को शामिल कर सकती हैं।
हार्दिक पंड्या के साथ ट्रेड हो सकते हैं रोहित शर्मा
कई गुप्त सूत्रों के सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा हुआ है कि, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) गुजरात टाइटन्स के साथ जुड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं और इसके साथ ही हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में ट्रेडिंग के माध्यम से जोड़ा जा सकता है।
इसके साथ ही यह भी खबर चलाई जा रही है कि, मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ ट्रेड कर सकती हैं, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
🚨 As per reports, Hardik pandya could be seen playing in other team rather than Gujrat Titans.
– Rohit Sharma might be drafted to Gujrat Titans in IPL 2024 !#IPL2024 | #IPL | #ICCRankings pic.twitter.com/BaZBLYhCEu
— Haroon 🏏🌠 (@Haroon_HMM) November 22, 2023
इसे भी पढ़ें – फैंस के लिए आई बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 से बाहर हुए ये 4 स्टार खिलाड़ी