Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 से पहले नीता अंबानी ने चली बड़ी चाल, पैसों के दम पर पूरन और पोलार्ड को अपनी टीम में कर लिया शामिल

IPL 2026 से पहले नीता अंबानी ने चली बड़ी चाल, पैसों के दम पर पूरन और पोलार्ड को अपनी टीम में कर लिया शामिल

Pooran and Pollard Joins Nita Ambani’s Team: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है, जिसको देखते हुए तमाम बड़े खिलाड़ियों के ट्रेड की भी खबरें तेज हैं। हाल ही में रोहित शर्मा के केकेआर में जाने की भी रिपोर्ट्स थीं लेकिन मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट से साफ कर दिया कि रोहित कहीं नहीं जा रहे।

एमआई से भले ही रोहित कहीं ना जा रहे हों, लेकिन आईपीएल 2026 से पहले टीम की मालकिन नीता अंबानी ने निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड को साइन कर लिया है।

IPL 2026 से MI की इस टीम में पूरन और पोलार्ड की फिर हुई एंट्री

IPL 2026 से MI की इस टीम में पूरन और पोलार्ड की फिर हुई एंट्री

आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे कि निकोलस पूरन तो लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं और कीरोन पोलार्ड तो आईपीएल से रिटायर होकर लीग में कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिर ये दोनों मुंबई इंडियंस में आईपीएल 2026 के लिए कैसे शामिल हो गए तो चलिए हम आपको पूरा माजरा बताते हैं।

दरअसल, ये दोनों IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस में शामिल नहीं हुए हैं, बल्कि ILT20 के आगामी सीजन के लिए MI फ्रेंचाइजी की एमआई अमीरात टीम ने इन दोनों को वाइल्ड कार्ड साइनिंग के रूप में अपने साथ जोड़ा है। इस साल पूरन-पोलार्ड की जोड़ी ने सीपीएल और मेजर लीग क्रिकेट का खिताब जीता है, अब उनकी नजर ILT20 के टाइटल पर होगी।

ये दोनों ही खिलाड़ी ILT20 की शुरुआत से ही एमआई अमीरात का अहम हिस्सा हैं। 2024/25 के सीजन में टीम को चैंपियन बनाने में इन दोनों की भूमिका अहम रही थी। पूरन ने अभी तक एमआई अमीरात के लिए 31 मैचों में 45.90 की औसत से 1010 रन बनाए हैं। वहीं, पोलार्ड ने 22 मैचों में 60 की औसत से 660 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 2 विकेट झटके हैं।

पूरन के ILT20 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहने पर संशय की स्थिति

एमआई अमीरात ने निकोलस पूरन को साइन तो कर लिया है लेकिन वह ILT20 के आगामी सीजन के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे, यह कहना मुश्किल है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 में भी एमआई फ्रेंचाइजी शामिल हैं और पूरन टीम के कप्तान हैं। इस लीग के आने वाले सीजन के शेड्यूल का टकराव ILT20 के कार्यक्रम से होगा। इसी वजह से पूरन को शायद बीच में ही एमआई अमीरात का साथ छोड़ना पड़ सकता है।

ILT20 का आगामी सीजन 2 दिसंबर, 2025 से 4 जनवरी 2026 तक खेला जाना है। वहीं, SA20 का आगामी सीजन भी इसी साल 26 दिसंबर से शुरू होगा, जो अगले साल 25 जनवरी तक चलेगा। ऐसे में देखना होगा कि पूरन क्या फैसला लेते हैं।

ILT20 के आगामी सीजन के लिए एमआई अमीरात का स्क्वाड

ऑक्शन में साइन किए गए खिलाड़ी: मुहम्मद रोहिद (USD 140,000), जॉर्डन थॉम्पसन (USD 48,000), नवीन-उल-हक (USD 100,000), आंद्रे फ्लेचर (USD 260,000), नोस्टुश केनजिगे (USD 10,000), मोहम्मद शफीक (USD 10,000), ज़ैन उल आबिदीन (USD) 10,000), उस्मान खान (USD 10,000), अकीम अगस्टे (USD 10,000), अरब गुल (USD 10,000), तजिंदर ढिल्लन (USD 10,000), जहूर खान (USD 10,000), शाकिब अल हसन (USD 40,000)

रिटेंशन+ डायरेक्ट साइनिंग: फजलहक फारूकी, टॉम बैंटन, रोमारियो शेफर्ड, क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरस्टो, एएम गजनफर, मुहम्मद वसीम, कामिन्दु मेंडिस

वाइल्डकार्ड: निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड

FAQs

नीता अंबानी ने IPL 2026 से पहले पूरन और पोलार्ड को MI की किस टीम के लिए साइन किया है?
नीता अंबानी ने IPL 2026 से पहले पूरन और पोलार्ड को MI की ILT20 में शामिल एमआई अमीरात टीम के लिए साइन किया है।
IPL 2026 में निकोलस पूरन किस टीम में नजर आएंगे?
IPL 2026 में निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: LSG ने किया बड़ा धमाका! IPL 2026 के लिए युवराज सिंह बने मुख्य कोच, मिल रही है भारी-भरकम सैलरी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!