Sourav Ganguly on Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की छवि सख्त रवैये वाली है। कहा जाता है कि गंभीर को जो चीज पसंद नहीं आती है, उसको वह स्वीकार नहीं करते हैं। साथ ही अपने विचारों को लेकर वह काफी अडिग हैं और किसी से भी भिड़ जाते हैं। पूर्व भारतीय ओपनर का आक्रामक रवैया हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। अब इसको लेकर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अहम बात कही है।
दादा ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के स्पष्ट अप्रोच की तारीफ की लेकिन एक अहम सलाह भी दी। गांगुली का मानना है कि गंभीर को अधिक सख्त या कठोर होने की जरूरत नहीं है।
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के सख्त रवैये पर सौरव गांगुली की प्रतिक्रिया

भारत के लिए लंबे समय तक खेलने वाले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) शुरुआत से ही आक्रामक माइंडसेट वाले रहे हैं। इसी वजह से कई बार उन्हें विपक्षी खिलाड़ियों से भी उलझते देखा गया। वहीं, आईपीएल में भी विराट कोहली से उनका विवाद हो चुका है। सौरव गांगुली को लगता है कि गंभीर को ज्यादा सख्त और कठोर होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने टीम में अपनी विचारधारा लाने के लिए जो किया है, वो तारीफ योग्य है।
RevSportz के साथ इंटरव्यू में गांगुली ने कहा,
“आप जानते हैं कि वह सख्त है, कठोर है, लेकिन प्रतिस्पर्धी है। वह एक अच्छा आदमी है और उसे सख्त या कठोर हने की जरूरत नहीं। मैंने देखा है और भारत के लिए साथ में खेला भी हूं, वह एक प्रतिस्पर्धी है। वह जीतना चाहता है। वह टीम के लिए सही चीजें बोलता है और व्यक्तिगत के बजाय टीम के अनुरूप माहौल तैयार करने की कोशिश करता है।”
टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपने कार्यकाल के दो साल के अंदर ही चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप के रूप में दो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली हैं। हालांकि, गांगुली का मानना है कि व्हाइट बॉल में गौती की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी। उन्होंने कहा,
“व्हाइट बॉल क्रिकेट में उसकी असली परीक्षा 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होगी। वहां की परिस्थितियां उसकी परीक्षा लेंगी, लेकिन मुझे विश्वास है कि वह अपनी टीम के साथ अच्छा प्रदर्शन करेगा।”
टेस्ट में बेहतर होने की जरूरत
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को व्हाइट बॉल में सफलता मिली है लेकिन टेस्ट में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इस दौरान गंभीर की कोचिंग में भारत को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से घरेलू सरजमीं पर सीरीज हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसी वजह से गंभीर की टेस्ट कोचिंग को लेकर अक्सर सवाल खड़े होते हैं। गांगुली का भी मानना है कि गंभीर को टेस्ट में बेहतर होने की जरूरत है।
पूर्व कप्तान ने कहा,
“लाल गेंद से गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है। और इसका तरीका यह है कि वे विकेट के बारे में कम सोचें। उन्हें विकेट के डर को अपने दिमाग से निकालना होगा। इंग्लैंड सीरीज का उदाहरण लीजिए। वे विकेट के बारे में कुछ नहीं कर सके और परिणाम आप देख सकते हैं। उन्हें घरेलू मैदान पर टर्निंग पिचों पर खेलने की जरूरत नहीं है। अच्छी पिचों पर परिणाम भी अच्छा मिलता है।”
FAQs
गौतम गंभीर ने हेड कोच के रूप में भारत के साथ अभी तक कितनी ICC ट्रॉफी जीती हैं?
सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को क्या सलाह दी है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: धोनी के सिर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, एलिस-शॉर्ट के बाद एक और खिलाड़ी चोटिल, आधे सीजन से बाहर