Posted inक्रिकेट (Cricket)

बुमराह-मलिंगा नहीं इस पेसर ने लिए हैं IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट, 198 बल्लेबाजों को भेज चुका पवेलियन

बुमराह-मलिंगा नहीं इस पेसर ने लिए हैं IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट, 198 बल्लेबाजों को भेज चुका पवेलियन

Most wickets as a pacer in IPL: आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से इसका रोमांच जारी है। इस लीग को शुरू हुए 18 साल हो गए हैं और अब तक इतने ही सीजन हो चुके हैं। इसका 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा और पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। इस मुकाबले में एक ऐसा तेज गेंदबाज नजर आएगा, जो इन दोनों ही टीमों का हिस्सा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि इस गेंदबाज को आईपीएल में सबसे पहले मौका RCB ने दिया था लेकिन डेब्यू नहीं कराया था। इसके कुछ सीजन बाद इस पेसर की एंट्री SRH में हुई। वहीं, 2025 के सीजन में उसकी वापसी फिर से बेंगलुरु की टीम में हो गई और इस बार भी उन्हीं के साथ नज़र आएगा। इस खिलाड़ी का जादू गेंद के साथ कमाल का रहा और यह आईपीएल इतिहास का सबसे सफल तेज गेंदबाज भी है।

बुमराह-मलिंगा से भी IPL में कामयाब है ये तेज गेंदबाज

बुमराह-मलिंगा नहीं इस पेसर ने लिए हैं IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट, 198 बल्लेबाजों को भेज चुका पवेलियन

जब भी IPL के सफल तेज गेंदबाजों की बात आती है तो इसमें जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा का नाम जरूर लिया जाता है। इन दोनों ने ही मुंबई इंडियंस की कामयाबी में अहम योगदान दिया है। बुमराह अभी भी MI के साथ खिलाड़ी के तौर पर हैं, जबकि मलिंगा संन्यास ले चुके हैं और कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं। बुमराह के नाम आईपीएल में 183 विकेट दर्ज हैं। वहीं, मलिंगा ने 170 विकेट झटके।

हालांकि, हम जिस पेसर की बात कर रहे हैं, उसने इन दोनों से ही ज्यादा विकेट झटके हैं और वह IPL का सबसे तेज गेंदबाज भी है। यह तेज गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि अनुभवी भुवनेश्वर कुमार हैं। टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके भुवनेश्वर को 2009 में RCB ने आईपीएल में अपने साथ शामिल किया था। हालांकि, इस तेज गेंदबाज को खेलने का मौका नहीं मिला। फिर 2011 में भुवनेश्वर की एंट्री पुणे वॉरियर्स इंडिया में हुई। इनके साथ तीन सीजन बिताने के बाद, 2014 से भुवी SRH के साथ जुड़ गए और 2024 तक खेले। इस दौरान उनका प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा।

हालांकि, IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से SRH ने बड़ा फैसला लिया और भुवनेश्वर कुमार को रिलीज कर दिया, जिसके बाद नीलामी में बेंगलुरु की टीम ने उन्हें खरीदा और अब वो उनके ही साथ हैं। इस तरह भुवी ने आईपीएल में अभी तक तीन टीमों के लिए खेला है और लीग में 198 विकेट लेकर सबसे सफल पेसर हैं। उन्होंने ये विकेट 190 मैचों में झटके हैं।

भुवनेश्वर कुमार हैं IPL के सबसे सफल तेज गेंदबाज

उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार की सबसे बड़ी खासियत उनका नियंत्रण है। शुरुआत में भुवनेश्वर स्विंग पर ही निर्भर रहते थे लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी गेंदबाजी में विविधताओं को भी शामिल किया और बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करते गए। यही कारण है कि 190 IPL मैच खेलने के बावजूद भुवनेश्वर कुमार का इकोनॉमी रेट 7.69 का है। वहीं, उनका गेंदबाजी औसत 27.33 का है। उन्होंने दो बार पांच विकेट भी झटके हैं।

पिछले सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने काफी अच्छा किया था और 14 मैचों में 17 विकेट झटके थे। उन्होंने RCB के खिताबी अभियान में अहम रोल निभाया था। IPL 2026 में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भुवी  से अच्छे प्रदर्शन की आस होगी।

FAQs

IPL इतिहास का सबसे सफल तेज गेंदबाज कौन है?
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार ने कितने मैच खेलकर 198 विकेट लिए हैं?
190

यह भी पढ़ें: Michael Vaughan ने चुने IPL के बेस्ट कप्तान, बल्लेबाज और गेंदबाज, चौंकाने वाले नाम आए सामने

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!