Sanju Samson : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 2025 का सीजन खत्म हो गया। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के खत्म हुए सीजन को एक लंबे समय बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। वहीं, अब अगले सीजन से पहले आईपीएल से जुड़ी कई खबरें निकलकर सामने आ रही हैं।
हाल ही में एक बड़ी जानकारी सामने आई, जिसमें यह बताया गया कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की जगह अब चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते हुए दिख सकते हैं। लेकिन सिर्फ चेन्नई इस रेस में नहीं है, मुंबई भी पूरी तरह से इस मामले में इंटरेस्टेड नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।
मुंबई भी खेल सकती है दांव
हाल ही में यह खबर सोशल मीडिया पर जमकर फैली कि चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन (Sanju Samson) को ट्रेड कर सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स संजू में आने वाले वक्त में कप्तान और विकेटकीपर का विकल्प ढूंढ रही है। इसके साथ ही साउथ में संजू सैमसन की एक अच्छी फैन फॉलोइंग है, जिसका फायदा चेन्नई सुपर किंग्स को मिल सकता है।
लेकिन सिर्फ चेन्नई इस रेस में अकेली नहीं है, इस रेस में मुंबई इंडियंस भी है। मुंबई इंडियंस संजू सैमसन (Sanju Samson) को अपने पाले में करने के लिए बड़ा दांव खेल सकती है। यहां तक कि करोड़ों रुपए संजू सैमसन पर मुंबई इंडियंस बहा सकती है। आइए आपको इसके पीछे की वजह समझते हैं।
इस वजह से मुंबई खेलेगी दांव
संजू सैमसन (Sanju Samson) पर दांव खेलने का मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा कारण है रियान रिकल्टन। दरअसल, इस बार मुंबई इंडियंस ने रियान रिकल्टन को अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन रियान रिकल्टन ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में वह इस आईपीएल सीजन फ्लॉप रहे।
वहीं अब मुंबई इंडियंस, रियान रिकल्टन के रिप्लेसमेंट में संजू सैमसन को ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल कर सकती है। संजू के शामिल होते ही एक अच्छा विकल्प मुंबई इंडियंस को मिल जाएगा — बतौर बल्लेबाज और बतौर विकेटकीपर।
ये भी पढ़ें : 6,6,6,4,4,4,4,4….. रणजी खेलने पहुंचे चेतेश्वर पुजारा ने मचाया कोहराम, 2 दिन बल्लेबाजी कर जड़ डाले 352 रन
कैसे हैं IPL में Sanju Samson के आँकड़ें
अगर हम संजू सैमसन (Sanju Samson) के आंकड़ों की बात करे तो संजू ने साल 2013 में आईपीएल की शुरुआत की थी. संजू के पास आईपीएल का एक लम्बा अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में कुल 177 मुक़ाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 172 इनिंग में बल्लेबाज़ी करते हुए 30.94 की औसत से 4704 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.04 का रहा है. उनके नाम कुल 3 शतक और 26 अर्धशतक मौजूद है. 119 सर्वाधिक स्कोर रहा है।