Not Dhoni but this CSK player is playing his last season, will retire after IPL 2024, Mahi's nose is in trouble

IPL 2024: इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) अपने चरम पर है। एक के बाद एक सभी मुकाबले बेहद ही रोमांचक हो रहे हैं। जिससे सभी फैंस काफी खुश हैं। लेकिन कुछ फैंस बहुत ज्यादा दुःखी भी हैं चूंकि उन्हें एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास की चिंता सता रही है। मौजूदा परिस्थितियों को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।

मगर आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खत्म होते ही धोनी (MS Dhoni) से पहले संन्यास लेना पड़ सकता है। इसकी वजह उस खिलाड़ी का खराब प्रदर्शन है। आइए जानते हैं कि आखिर वह खिलाड़ी कौन है, जिसे आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद ही संन्यास का ऐलान करना पड़ सकता है।

Advertisment
Advertisment

MS Dhoni से पहले इस खिलाड़ी को लेना पड़ सकता है संन्यास

Not Dhoni but this CSK player is playing his last season, will retire after IPL 2024, Mahi's nose is in trouble

दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni) की उम्र 42 साल हो चुकी है साथ ही आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से पहले ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी, जिस वजह से फैंस को शक हो रहा है कि यह सीजन उनका आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं होने की वजह से कुछ नहीं कहा जा सकता। मगर उनकी टीम के स्टार अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के मौजूदा फॉर्म को देख उनका संन्यास लेना तय लग रहा है।

अजिंक्य रहाणे को लेना पड़ सकता है संन्यास

बता दें कि इस आईपीएल सीजन अजिंक्य रहाणे ने अब तक 4 मैच खेले हैं और चारों ही मैचों में उनका प्रदर्शन औसत रहा है। 4 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 119 रन निकले हैं और लगातार एक के बाद एक मैचों में उनका स्ट्राइक रेट कम होता जा रहा है। बीती रात (5 अप्रैल) एसआरएच बनाम सीएसके (SRH VS CSK) मुकाबले में उन्होंने 30 गेंदों में 35 रन की पारी खेली है, जोकि टी20 क्रिकेट के लिहाज से बिल्कुल भी असरदार नहीं है। ऐसे में अगले साल के लिए शायद ही चेन्नई उनपर दाव लगाएगी।

आईपीएल 2025 में होगा मेगा ऑक्शन

आईपीएल सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है, जिसमें कोई भी टीम सिर्फ 3-4 खिलाड़ी ही रिटेन कर सकेगी। ऐसे में अगर राहणे के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया तो उनका रिलीज होना तय है और ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो कोई टीम भी उनपर बोली नहीं लगाएगी। जिसके चलते वह पहले ही संन्यास ले सकते हैं। चूंकि इससे पहले भी कई बार स्टार खिलाड़ियों को आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड जाना पड़ा है। ऐसे में अपने मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए रहाणे संन्यास ले सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: Video: RR vs RCB मुकाबले से पहले विराट कोहली के हत्थे चढ़े आवेश खान, मिली हेलमेट फेंकने की सजा