Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

भारत को नहीं लेकिन पाकिस्तान को मिल गया अगला विराट कोहली, PSL में जमकर कूट रहा रन

Not India but Pakistan got the next Virat Kohli, scoring runs fiercely in PSL

PSL: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अब तक विराट कोहली ने कोई मुक़ाबला नहीं खेला है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को विराट कोहली (Virat Kohli) की कमी खूब सटा रही है.

मौजूदा समय में देखा जाए तो इंडियन क्रिकेट के पास अभी विराट कोहली (Virat Kohli) का कोई विकल्प मौजूद नहीं है लेकिन भारत के पडोसी मुल्क को एक ऐसा खिलाड़ी प्राप्त हो गया है जिन्हे पाकिस्तान के क्रिकेट समर्थक वर्ल्ड क्रिकेट का दूसरे विराट कोहली (Virat Kohli) मान रहे है. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने वाले इस युवा पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अब तक इस टी20 लीग में इतने रन कूट दिए है.

साहिबजादा फरहान ने PSL में मचाया अपने बल्ले से कमाल

PSL

27 वर्षीय पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (PSL 2024) के सीजन में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे है. लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) के लिए अब तक इस PSL सीजन में खेले 4 मुक़ाबलों में उन्होंने अपनी टीम के लिए 3 अर्धशतकीय पारी की मदद से 4 मुक़ाबलों में 64.33 की औसत और 146.21 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 193 रन बनाए है.

साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने लाहौर कलंदर्स के लिए अब तक खेले इन चारों मुक़ाबले में कमाल की बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है. जिसके बाद कई पाकिस्तानी क्रिकेट समर्थक उन्हें पाकिस्तान में दूसरे विराट कोहली (Virat Kohli) कहकर पुकारते हुए नज़र आ रहे है.

टी20 क्रिकेट में कर चूके है पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने पाकिस्तान के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 2018 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हरारे के मैदान पर किया था. इस पाकिस्तानी 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मुक़ाबला अभी हाल ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए टी20 सीरीज में खेला था. इंटरनेशनल लेवल पर खेले 5 टी20 मुक़ाबले में साहिबजादा फरहान ने 12 की औसत से मात्र 60 रन बनाए है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मिल सकता है मौका

PSL

अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह 27 वर्षीय बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के इस सीजन में बाकि बचे हुए मुक़ाबलों में भी अपने बल्ले का कमाल दिखा पाने में सफल रहते है तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टीम मैनेजमेंट साहिबजादा फरहान को वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम स्क्वाड में शामिल होने का मौका दे सकती है.

अगर ऐसा होता है तो 9 जून 2024 को न्यूयोर्क के मैदान पर होने वाले इंडिया-पाकिस्तान के मुक़ाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) और पाकिस्तान में विराट कोहली माने जाने वाले साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) एक-दूसरे के सामने मैदान पर अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते हुए नज़र आ सकते है.

यह भी पढ़े : रांची टेस्ट मैच के तीसरे दिन फैंस के लिए बुरी खबर, 2 भारतीय खिलाड़ियों ने अचानक दुनिया को कहा अलविदा

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!