Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। दरअसल पिछले साल के आखिर में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया। वहीं गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर आए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में यह जिम्मेदारी सौंप दी गई। तब से इस टीम का माहौल अच्छा नहीं है। रोहित और हार्दिक के बीत मतभेद की भी खबरें आई थी। वहीं टीम का एक और ऐसा खिलाड़ी है, जिसे हिटमैन नापसंद है। आइए जरा विस्तार से जानते हैं।
Rohit Sharma से है मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को अनबन

मुंबई इंडियंस ने जब से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छीनी है, तब से इस टीम के दो टुकड़े हो गए हैं। कुछ खिलाड़ी रोहित के पक्ष में हैं, तो वहीं कुछ हार्दिक को सपोर्ट कर रहे हैं। रोहित से यह जिम्मेदारी जब ली गई थी, तब जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। दूसरी तरफ नए नवेले कप्तान को टीम मैनेजमेंट व विदेशी खिलाड़ियों के अलाव ईशान किशन का समर्थन प्राप्त है। ईशान ने सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर इसे कन्फर्म कर दिया।
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का किया सपोर्ट
बीते दिनों सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो आया। इसमें उनके साथ उनके भाई क्रुणाल पांड्या भी दिखाई दिए। दोनों नवरात्रि के मौके पर अपने घर में माता का भजन व कीर्तन कर रहे थे। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। हार्दिक के इस पोस्ट के नीचे मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कमेंट किया, “ये मौका मैंने गंवा दिया”। इससे यह साफ हो गया कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या के बीच मतभेद में वह किसके साथ हैं।
मुंबई इंडियंस का अब आरसीबी के साथ होगा सामना
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस अब अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध खेलने उतरेगी। 11 अप्रैल को यह मैच खेला जाएगा। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम इस मैच की मेजबानी करने वाला है। दोनों ही टीमें इस समय अंक तालिका के निचले स्थान पर काबिज़ है। ऐसे में यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होगा। दर्शकों को इस हाई वोल्टेज मुकाबले में काफी आनंद आने वाला है। देखना है इन दोनों की टक्कर में किसकी जीत होने वाली है।
यह भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच मुंबई इंडियस के इस खिलाड़ी पर लगा संगीन आरोप, बंद कमरे में महिला के साथ की जबरदस्ती