रोहित (Rohit): टीम इंडिया की कप्तानी अभी दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास है। जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भी रोहित शर्मा को ही कप्तान बनाया गया है। हालांकि, रोहित शर्मा बहुत जल्द टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ सकते हैं और उम्मीद की जा रही है कि, जुलाई 2025 तक तक रोहित शर्मा कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं और सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
हालांकि, अभी से इस बात पर चर्चा चल रही है कि, रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया की कप्तानी किसी मिलेगी। बता दें कि, रोहित के बाद टीम इंडिया की कप्तानी 24 वर्षीय एक युवा खिलाडी को दी जा सकती है।
इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी
टीम इंडिया की कप्तानी अगले कुछ सालों में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को सौंपी जा सकती है। क्योंकि, गिल के पास कप्तानी करने का अब अच्छा अनुभव हो गया है। जबकि कप्तानी मिलने के बाद उनकी बल्लेबाजी में कोई भी फरक नहीं आया है।
जिसके चलते गिल को कप्तान बनाया जाना तय माना जा रहा है। गिल आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं और अभी भी उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। जबकि गिल कप्तान बनने के बाद भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और 12 मैचों में 426 रन बना चुकें हैं।
हार्दिक और पंत का कट सकता है पत्ता
बता दें कि, रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया की कप्तानी के लिए हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत भी दावेदार हैं। लेकिन गिल के लगातार तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ही टीम इंडिया का नया कप्तान चुना जा सकता है।
ऐसा इस लिए है क्योंकि, टीम इंडिया की कप्तानी काफी समय से जिसे भी मिली है उसे तीनों फॉर्मेट की कप्तानी मिली है। जिसके चलते गिल का नाम सबसे आगे चल रहा है। गिल को हम साल 2025 के अंत तक तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनते दिख सकते हैं।
WTC फाइनल के बाद रोहित छोड़ सकते हैं कप्तानी
टीम इंडिया के कप्तानी रोहित शर्मा अभी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तानी करेंगे। जिसके बाद माना जा रहा है कि, टी20 फॉर्मेट से रोहित कप्तानी छोड़ सकते हैं। जबकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद रोहित वनडे फॉर्मेट की भी कप्तानी छोड़ देंगे। वहीं, जून 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final) खेला जाना है। जिसके बाद रोहित शर्मा टेस्ट में भी कप्तानी नहीं करते दिख सकते हैं।
Also Read: गंभीर-अय्यर और नारायण ले गए KKR के शानदार प्रदर्शन का श्रेय, लेकिन सबसे मेन आदमी की हुई अनदेखी