Now T20 World Cup 2024 will be played from October, ICC released the schedule, India-Pakistan in the same group.

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup): 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत हो रही है। मेंस टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है।

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाना है। वहीं, इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउन्सिल (ICC) ने एक बड़ा ऐलान किया है और टी20 वर्ल्ड कप के नए शेडूल का ऐलान कर दिया और अब अक्टूबर में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

Advertisment
Advertisment

अक्टूबर में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप

अब अक्टूबर से खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2024, ICC ने जारी किया शेड्यूल, एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान 1

दरअसल हम बात कर रहें हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिसकी शुरुआत 3 अक्टूबर से होनी है। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी बांग्लादेश कर रही है। रविवार को आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेडूल का ऐलान किया। महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेला जाना है।

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान महिला टीम एक ही ग्रुप में हैं। भारत और पाकिस्तान महिला टीम का मुकाबला 6 अक्टूबर को सिलहट के मैदान पर खेला जाएगा। बता दें कि, भारतीय महिला टीम ग्रुप ए में है और इस ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलियाम न्यूजीलैंड और क्वालीफायर 1 टीम है। महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को ढाका के मैदान पर खेला जाएगा।महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हैं। ग्रुप बी में बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और क्वालीफायर 2 है।

Advertisment
Advertisment

महिला टी20 वर्ल्ड कप शेडूल

  • 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ढाका
  • 3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  • 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  • 4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  • 5 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  • 5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका
  • 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  • 6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
  • 7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  • 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट
  • 9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  • 9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  • 10 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  • 11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  • 11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  • 12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  • 12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, ढाका
  • 13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  • 13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट
  • 14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  • 17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट
  • 18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका
  • 20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ की कोच पद से छुट्टी, लक्ष्मण-नेहरा नहीं बल्कि ये विदेशी होगा भारत का नया हेड कोच