Posted inक्रिकेट (Cricket)

6,4,4,4,4,4… आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने 147 गेंदों में रचा था इतिहास, रोहित-विराट-धोनी बने थे उस पल के गवाह

6,4,4,4,4,4… आज ही के दिन Sachin Tendulkar ने 147 गेंदों में रचा था इतिहास, रोहित-विराट-धोनी बने थे उस पल के गवाह

Sachin Tendulkar 100th century: क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम अनगिनत रिकॉर्ड हैं। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर में जिस तरह से दो दशक से ज्यादा तक डोमिनेट किया, वैसा दोहरा पाना किसी भी अन्य खिलाड़ी के लिए असंभव ही माना जा सकता है। इस खिलाड़ी का जब भी जिक्र होता है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का महारिकॉर्ड जरूर चर्चा में आता है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं, जिनके नाम एक भी शतक दर्ज नहीं है लेकिन सचिन तेंदुलकर  (Sachin Tendulkar)ने 100 शतक लगाने का कारनामा कर रखा है। हालांकि, सचिन को अपने 100वें शतक के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था लेकिन 2012 में एशिया कप के दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया था।

बांग्लादेश के खिलाफ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने जड़ा था इंटरनेशनल करियर का 100वां शतक

6,4,4,4,4,4… आज ही के दिन Sachin Tendulkar ने 147 गेंदों में रचा था इतिहास, रोहित-विराट-धोनी बने थे उस पल के गवाह

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपना 99वां इंटरनेशनल शतक वनडे वर्ल्ड कप में 12 मार्च 2011 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में लगाया था। इसके बाद, सभी को उम्मीद थी कि सचिन जल्द ही अपना 100वां शतक भी पूरा कर लेंगे लेकिन कहते हैं न कि जब आप किसी चीज का इंतजार ज्यादा करो तो वो थोड़ा देर से मिलती है। ऐसा ही सचिन के साथ भी हुआ और उन्हें अपना अगला शतक बनाने के लिए एक साल का इंतजार करना पड़ा था।

इसके बाद, 16 मार्च 2012 को वो ऐतिहासिक दिन आया, जब सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में शतक बनाया और इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने 100 शतक बनाने का कारनामा किया। यह रिकॉर्ड शायद आने वाले समय में भी किसी के लिए तोड़ पाना संभव ही होगा।

138 गेंदों में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने लगाया था अपना 100वां शतक

एशिया कप 2012 का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था। इस दौरान चौथे मैच में टीम इंडिया की टक्कर मेजबान टीम से हुई। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और सचिन तेंदुलकर ओपनिंग करने उतरे। सचिन ने काफी अच्छी लय में रहकर शुरुआत की और फिर 63 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद, जैसे-जैसे सचिन की पारी आगे बढ़ी, भारतीय फैंस के मन में 100वें शतक की आस जागने लगी। हालांकि, सचिन को माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए थोड़ा समय लगा लेकिन फिर उन्होंने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा कर इतिहास रच दिया।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने शतक पूरा करने के दौरान 10 चौके लगाए और उनके बल्ले से एक छक्का आया। वहीं, जब वह आउट हुए तो उनकी पारी 147 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 114 के स्कोर पर समाप्त हुई।

सचिन तेंदुलकर के शतक के बावजूद भारत को मिली थी हार

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 50 ओवर खेलकर 289/5 का स्कोर बनाया था। वहीं, बांग्लादेश ने 49.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इसकी वजह से सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) पर कुछ सवाल भी उठे थे और कुछ लोगों का मानना था कि अगर उन्होंने तेज बल्लेबाजी की होती तो भारत बड़ा स्कोर बनाया। भारत की पारी में सचिन टॉप स्कोरर रहे थे। उनके बाद, विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे, जिन्होंने 82 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी। वहीं, सुरेश रैना ने 38 गेंदों में 51 रन जड़े थे। कप्तान एमएस धोनी ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा के बल्ले से 4 रन आए थे।

FAQs

सचिन तेंदुलकर ने अपना 100वां शतक कितनी गेंदों पर पूरा किया था?
138 गेंद
किस मैदान पर सचिन तेंदुलकर ने अपना 100वां शतक बनाया था?
शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम

यह भी पढ़ें: बैसाखी के सहारे BCCI अवार्ड्स सेरेमनी में पहुंचे हर्षित राणा, हालत देख लोगों का आया तरस

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!