Posted inक्रिकेट (Cricket)

2008 के बाद से ही बैन हो गए थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन उसके बाद भी IPL मालिकों के अंडर खेल गए ये 10 PAK खिलाड़ी

2008 के बाद से ही बैन हो गए थे Pakistani खिलाड़ी, लेकिन उसके बाद भी IPL मालिकों के अंडर खेल गए ये 10 PAK खिलाड़ी

Pakistan players who set to play or played under IPL owners: आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर साल 2008 के बाद से बैन लगा हुआ है। इस लीग का पहला सीजन जब हुआ था, तो उसमें पाकिस्तान के काफी सारे टॉप क्रिकेटर्स खेले थे लेकिन फिर उसी साल मुंबई में आतंकी हमला हुआ और दोनों देशों के बीच सम्बन्ध खराब हो गए। इसके बाद, बीसीसीआई ने कड़ा कदम उठाया और पाकिस्तानी प्लेयर्स को लीग से बैन कर दिया।

इस बात को कई साल बीत चुके हैं लेकिन 12 मार्च को कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से फिर से इसकी चर्चा होने लगी है। दरअसल, इंग्लैंड के द हंड्रेड मेंस टूर्नामेंट में शामिल सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान (Pakistan) के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा, जिसका मालिकाना हक़ सन ग्रुप के पास है, जिनके पास आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की भी ओनरशिप है। इसी वजह से काफी ज्यादा बवाल हो रहा है और सह-मालकिन काव्या मारन की भी आलोचना हो रही है।

अबरार अहमद को खरीदने के कारण सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की हो रही किरकिरी

2008 के बाद से ही बैन हो गए थे Pakistani खिलाड़ी, लेकिन उसके बाद भी IPL मालिकों के अंडर खेल गए ये 10 PAK खिलाड़ी

द हंड्रेड का टूर्नामेंट काफी लोकप्रिय है और एक ही समय पर पुरुषों और महिलाओं के मुकाबले खेले जाते हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2021 में हुई थी लेकिन पहले आईपीएल के मालिकों की हिस्सेदारी किसी भी टीम में नहीं थी। हालांकि, फिर पिछले चार टीमों में आईपीएल के मालिकों ने हिस्सेदारी ले ली, जिसमें अंबानी परिवार (मुंबई इंडियंस), आरपीएसजी समूह (लखनऊ सुपर जायंट्स), सन टीवी नेटवर्क (सनराइजर्स हैदराबाद) और जीएमआर समूह (दिल्ली कैपिटल्स) शामिल है।

जहां अन्य तीन टीमों की हिस्सेदारी पूरी नहीं है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक सन ग्रुप ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी ले रखी है, जिसका नाम अब सनराइजर्स लीड्स है। सौ फीसदी मालिकाना हक़ की वजह से हर एक फैसले पर सन ग्रुप का पूरा हक़ है और अब उन्होंने ऑक्शन में पाकिस्तान (Pakistan) के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने का फैसला किया। इस दौरान ऑक्शन टेबल पर काव्या मारन भी मौजूद थीं, जो सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन भी हैं। अबरार को 190,000 पाउंड (2.34 करोड़) की बड़ी रकम में खरीदा गया।

हालांकि, पाकिस्तान (Pakistan) खिलाड़ी को खरीदने के कारण सनराइजर्स फ्रेंचाइजी और काव्या मारन की जमकर आलोचना हो रही है। यहां तक कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से सनराइजर्स लीड्स के अकाउंट को ससपेंड कर दिया गया, क्योंकि भारत के लोगों ने जमकर रिपोर्ट की थी। ऐसे में हम आपको बता दें कि सिर्फ सनराइजर्स ही ऐसी फ्रेंचाइजी नहीं है, जिसमें बैन के बावजूद पाकिस्तानी खिलाड़ी को मौका मिला हो।

इससे पहले भी कई पाकिस्तानी (Pakistan) खिलाड़ी आईपीएल के मालिकों की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आगे हम उन सभी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। इसमें ओवरऑल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शामिल खिलाड़ियों को चुना गया है, जो भारतीय मालिकों वाली टीमों में खेल चुके हैं या अभी भी शामिल हैं।

भारतीय मालिकों द्वारा चुने गए Pakistani खिलाड़ी

सनराइजर्स लीड्स – अबरार अहमद (मालिकाना हक़ – सन ग्रुप)

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स – शादाब खान, यासिर शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहमद आमिर, उस्मान तारिक (मालिकाना हक़- केकेआर ग्रुप)

अबू धाबी नाइट राइडर्स – इमाद वसीम, सुफियान मुकीम (मालिकाना हक़ -केकेआर ग्रुप)

सिएटल ओर्कास – ज़मान खान, आज़म खान, इमाद वसीम – (मालिकाना हक़ – सत्या नडेला, सोमा सोमसेगर, समीर बोडास, अशोक कृष्णमूर्ति, और संजय पार्थसारथी- और जीएमआर समूह (दिल्ली कैपिटल्स में हिस्सेदारी))

FAQs

अबरार अहमद को किस आईपीएल फ्रेंचाइजी ने के मालिक ने द हंड्रेड में खरीदा है?
सनराइजर्स हैदराबाद

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे-आयरलैंड दौरे के साथ तय हुआ टीम इंडिया का नया शेड्यूल, इन टीमों से इस साल होगी टक्कर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!